एमपीईएसबी ग्रुप-4 सिलेबस 2023 – MPESB सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, शीघ्रलेखक एवं अन्य वैकेंसी भर्ती के लिए पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न एवं चयन प्रक्रिया यहाँ देखें।

MPESB Group-4 Syllabus 2023 in Hindi – मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने विभिन्न विभागों/ संस्थानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 हेतु नवीनतम पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर एमपीईएसबी ग्रुप-4 सिलेबस 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक भारत के सर्वश्रेष्ठ एवं सुपरफास्ट सरकारी रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। इस मध्यप्रदेश समूह-4 पाठ्यक्रम 2023 वेब पेज पर एमपीईएसबी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस MPESB समूह-4 भर्ती 2023 परीक्षा की तैयारी कर रहे वे इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों जो सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, शीघ्रलेखक जैसे अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए एमपीईएसबी ग्रुप-4 भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले है। वह इस ब्लॉग के माध्यम से एमपी ग्रुप-4 सिलेबस 2023 की जाँच कर सकते है और एमपीईएसबी ग्रुप-4 एग्जाम पैटर्न 2023  पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते है। एमपी समूह-4 पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

एमपीईएसबी ग्रुप-4 सिलेबस 2023 हाइलाइट्स :

  • विभाग का नाम : विभिन्न सरकारी विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।
  • परीक्षा का नाम : मध्य प्रदेश समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023.
  • परीक्षा आयोजक का नाम : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल।
  • विज्ञापन संख्या : समूह-4/2023
  • पद का नाम : सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, शीघ्रलेखक एवं अन्य।
  • प्रकाशित रिक्तियों की संख्या : 2716 पद
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • सिलेबस का मोड : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.peb.mp.gov.in

मध्य प्रदेश समूह-4 चयन प्रक्रिया 2023 :

मध्य प्रदेश समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, शीघ्रलेखक जैसे अन्य पदों पर अभ्यर्थी का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जायेगा :

  • लिखित परीक्षा।
  • कौशल परीक्षा।
  • दस्तावेज सत्यापन।
  • मेडिकल टेस्ट।

एमपी वनरक्षक परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2023 :

परीक्षा पैटर्न : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP VYAPAM) द्वारा एमपीईएसबी ग्रुप-4 भर्ती 2023 हेतु आयोजित की जाने वाली आगामी लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार है :

  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा अवधि 2:00 घंटे (120 मिनट) की होगी।
  • परीक्षा का पूर्णांक 100 अंकों का होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित है।
  • परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • परीक्षा में हाईस्कूल स्तर का पाठ्यक्रम होगा।

लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम : ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश समूह-4 पाठ्यक्रम 2023 (MP Group-4 Syllabus 2022 in Hindi) हेतु विषय वस्तु निम्नानुसार होगी :

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समयावधि
सामान्य ज्ञान 20 20 2:00 घंटे (120 मिनट्स)
सामान्य हिन्दी 20 20
सामान्य अंग्रेजी 20 20
सामान्य गणित 20 20
सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान 10 10
सामान्य अभिरुचि 10 10
कुल योग 100 100

MPESB Group-4 Syllabus 2023 in Hindi :

इच्छुक अभ्यर्थी एमपीईएसबी ग्रुप-4 सिलेबस 2023 ( MPPEB Group-4 Syllabus 2023 ) निम्नवत आलेख में दिए गए विषय एवं उनके टॉपिक्स की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

सामान्य ज्ञान (General Knowledge) – सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता के लिए संचालित आंदोलन, भारतीय राजनीति एवं  अर्थशास्त्र, विश्व भूगोल और जनसंख्या, धार्मिक और राजनीतिक दल, भारत की भौतिक / पारिस्थितिकी तंत्र, आर्थिक स्थिति, सामाजिक गतिविधियां एवं जनसांख्यिकी मुद्दों पर आधारित प्रश्न।

सामान्य हिन्दी (General Hindi) – अलंकार, वचन, पर्यायवाची, विलोम शब्द, रस, काल, तद्भव-तत्सम शब्द, समास, लोकोक्तियाँ,       संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, त्रुटि से सम्बंधित वाक्य, मुहावरे, लिंग, अनेकार्थी शब्द, वर्तनी     एवं कारक।

सामान्य अंग्रेजी (General English) – व्याकरण (Grammar), रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks), गलतीयों का सुधार (Error Correction), वाक्य व्यवस्था (Sentence Rearrangement), समानार्थक शब्द (Synonyms), विलोम शब्द (Antonyms), विलोम शब्द (Antonyms), काल (Tenses),  मुहावरे और वाक्यांश (Idioms & Phrases), शब्दावली (Vocabulary),  सामग्री (Articles), क्रिया (Verb),  अनदेखी पैराग्राफ (Unseen Passages), विषय क्रिया समझौता (Subject-Verb Agreement) इत्यादि।

सामान्य गणित (General Math) – सरलीकरण, औसत, कार्य एवं समय, संख्या प्रणाली, प्रतिशत, आंकड़े, तालिका बनाना, चार्ट, एचसीएफ एलसीएम, सरल एवं मिश्रित ब्याज, समानताएं और भेद, केंद्रीय माप: समानांतर माध्य, माध्य एवं मोड, आवृत्ति।

सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान (General Computer Knowledge) – कंप्यूटर का बेसिक, कीबोर्ड शॉर्टकट, ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस), महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर, ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) के प्रकार, वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व, एक्सेल/स्प्रेडशीट्स, इंटरनेट – WWW और वेब ब्राउज़र, एमएस ऑफिस, सोशल नेटवर्किंग, डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग, भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा का अवलोकन।

सामान्य अभिरुचि (General Aptitude) – समानताएं और भेद, अंतरिक्ष दर्शन, समस्या को सुलझाना, विश्लेषण, निर्णय, दृश्य स्मृति, विवेकशील अवलोकन, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, संबंध की अवधारणा, गैर-मौखिक श्रृंखला, चित्र वर्गीकरण, अंकगणितीय संगणना, विश्लेषणात्मक कार्य।

एमपीईएसबी समूह-4 सिलेबस 2023 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
रिक्रूटमेंट विवरण लिंक  एमपीईएसबी समूह-4 भर्ती 2023
MPPEB जेल प्रहरी सिलेबस 2023 लिंक डाउनलोड करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश – सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि एमपीईएसबी ग्रुप-4 सिलेबस 2023 ( MPESB Group-4 Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) द्वारा जारी किये गए आधिकारिक परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम से जरूर कर लें ताकि कोई विसंगति न हो।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status