MPPSC Dental Surgeon Bharti 2022 – मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत दन्त शल्य चिकित्सक (डेंटल सर्जन) पदों पर अस्थाई नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा एमपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती 2022 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस MPPSC डेंटल सर्जन भर्ती 2022 के तहत कुल 193 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस एमपीपीएससी डेंटल सर्जन रिक्रूटमेंट 2022 के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.mppsc.nic.in) के माध्यम से 15 फरवरी 2022 से 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मध्य प्रदेश दन्त शल्य चिकित्सक भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
एमपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, एमपी सरकार।
- भर्ती आयोग का नाम : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC).
- विज्ञापन संख्या : 01/2022.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 193 पद।
- नौकरी का प्रकार : एमपी सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 15 फरवरी 2022 से 14 मार्च 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.mppsc.nic.in
- नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।
एमपीपीएससी डेंटल सर्जन वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
दन्त शल्य चिकित्सक (डेंटल सर्जन) | 193 | ₹ 15600 – 39100 + ग्रेड पे 5400/- |
श्रेणी-वार MPPSC दन्त शल्य चिकित्सक रिक्ति 2022 विवरण :
श्रेणी का नाम | रिक्तियों की संख्या |
UR | 46 |
EWS | 19 |
OBC | 52 |
SC | 36 |
ST | 40 |
कुल योग | 193 पद |
MPPSC डेंटल सर्जन भर्ती 2022 के लिए पत्रता मापदंड :
शैक्षणिक अर्हता : बी.डी.एस. उपाधि अथवा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से कोई समतुल्य उपाधि तथा मध्य प्रदेश दन्त चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीयन। अभ्यर्थी का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा : दिनांक 01 जनवरी 2023 को उम्मीदवार ने 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो किन्तु 40 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस एमपीपीएससी डेंटल सर्जन रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
एससी/ एसटी/ ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए | ₹ 250/- |
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए | ₹ 500/- |
एमपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य मध्य प्रदेश दन्त शल्य चिकित्सक भर्ती 2022 हेतु एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.mppsc.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Dental Surgeon Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 15 फरवरी 2022.
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 14 मार्च 2022.
MP Dental Surgeon Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक :
Important Links Area | |
विस्तारित विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस MPPSC डेंटल सर्जन भर्ती 2022 ( MPPSC Dental Surgeon Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (उपर्युक्त) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। MPPSC भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट यानि www.mppsc.nic.in विजिट करें।