एमपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2022 – MPSC 427 चिकित्सा अधिकारी (MO) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 19 अगस्त 2022

MPSC Medical Officer Bharti 2022 – महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप ‘B’ के अन्तर्गत सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में वैद्यकीय अधिकारी  (मेडिकल ऑफिसर) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा एमपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस MPSC चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के तहत कुल 427 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एमपीएससी मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2022 हेतु महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की अधिकृत वेबसाइट (www.mpsc.gov.in) के माध्यम से 25 जुलाई 2022 से 19 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस महाराष्ट्र वैद्यकीय अधिकारी भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

एमपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : स्वास्थ्य एवं वैद्यकीय शिक्षा विभाग, महाराष्ट्र सरकार।
  • भर्ती आयोग का नाम : महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC)।
  • विज्ञापन संख्या : 70/ 2022.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 427 पद।
  • नौकरी का प्रकार : महाराष्ट्र सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 25 जुलाई 2022 से 19 अगस्त 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.mpsc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : महाराष्ट्र।

एमपीएससी मेडिकल ऑफिसर वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
मेडिकल ऑफिसर (वैद्यकीय अधिकारी) 427 ₹ 56,100 – 1,77,500/- लेवल – S-20

MPSC Medical Officer Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस अथवा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता उर्त्तीण होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पूर्व अधिकृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (01 नवम्बर 2022 को) : अभ्यर्थी की आयु 19 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस एमपीएससी मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2022 ( Maharashtra PSC Medical Officer Bharti 2022 ) में वैद्यकीय अधिकारी पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के लिए ₹ 394/-
आरक्षित वर्ग के लिए ₹ 294/-

MPSC चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2022 हेतु महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की आधिकारिक वेबसाइट (www.mpsc.gov.in) के माध्यम से निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Maharashtra PSC Medical Officer Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 25 जुलाई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 अगस्त 2022.

MPSC Medical Officer Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : महाराष्ट्र स्वास्थ्य एवं वैद्यकीय शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय एमबीबीएस डिग्रीधारक उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस महाराष्ट्र मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2022 ( MPSC Medical Officer Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. : 70/2022) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status