नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2023 | NABARD 150 सहायक प्रबंधक (AM) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2023
NABARD Assistant Manager Bharti 2023 – राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) में ग्रेड ‘ए’ के अन्तर्गत सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) के स्थायी एवं बैकलॉग पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी जारी किया है। नाबार्ड द्वारा नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2023 के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस नाबार्ड सहायक प्रबंधक भर्ती 2023 के तहत कुल 150 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर वैकेंसी 2023 के लिए नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.nabard.org) के माध्यम से 02 सितम्बर 2023 से 23 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर रिक्रूटमेंट 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन कैसे करें इत्यादि की संक्षिप्त जानकारी निम्नवत है।
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- बैंक का नाम : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD).
- विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
- रिक्तियों की कुल संख्या : 150 पद।
- नौकरी का प्रकार : सेन्ट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | बैंक जॉब्स।
- आवेदन करने की अवधि : 02 सितम्बर 2023 से 23 सितम्बर 2023 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.nabard.org
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर वैकेंसी 2023 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
असिस्टेंट मैनेजर (AM) | 150 | ₹ 44,500/- (प्रति माह) |
श्रेणी-वार नाबार्ड सहायक प्रबंधक रिक्ति 2023 विवरण :
कैटेगरी | रिक्तियां |
GEN/UR | 61 |
SC | 22 |
ST | 12 |
OBC | 41 |
EWS | 14 |
PwBD | 7@ |
कुल योग | 150 पद |
NABARD Assistant Manager Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक अर्हता : उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री अथवा न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन को आवेदन करने से पूर्व ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 01 सितम्बर, 2023 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर रिक्रूटमेंट 2023 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क (नॉन-रिफंडेबल) का भुगतना ऑनलाइन (डेबिट/ क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या ई-चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क इस प्रकार है :
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए | ₹ 800/- (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क) |
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए | ₹ 150/- (सूचना शुल्क) |
नाबार्ड सहायक प्रबंधक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और सुयोग्य उम्मीदवार इस नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2023 के लिए नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.nabard.org) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NABARD Sahayak Prabandhak Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 02 सितम्बर 2023.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 सितम्बर 2023.
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 23 सितम्बर 2023.
NABARD Assistant Manager Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें | Telegram Group |
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक | Rojgar Result |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे योग्य उम्मीदवार जो भारत के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस नाबार्ड सहायक प्रबंधक भर्ती 2023 ( NABARD Assistant Manager Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व इस भर्ती से जुड़ी आवश्यक एवं उपयोगी जानकारी (पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन की विधि इत्यादि) का अवलोकन/ पुष्टि भलीभांति कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस नाबार्ड भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.nabard.org विजिट करें।