एनएफएल भर्ती 2021 – NFL 183 जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, अटेंडेंट एवं मार्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 17 नवम्बर 2021
NFL Bharti 2021 Online Form – नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) ने अपने विभिन्न तकनीकी विभागों में विभिन्न इकाइयों/ कार्यालयों के लिए जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (JEA), अटेंडेंट एवं मार्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव के पदों पर नियमित आधार पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा एनएफएल भर्ती 2021 के लिए ऊर्जावान, युवा और योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस NFL भर्ती 2021 के तहत कुल 183 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस एनएफएल रिक्रूटमेंट 2021 के लिए एनएफएल की आधिकारिक वेबसाइट (www.nationalfertilizers.com) के माध्यम से 21 अक्टूबर 2021 से 17 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड भर्ती 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसी रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
एनएफएल भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- संगठन का नाम : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL)।
- विज्ञापन संख्या : 03/ 2021.
- रिक्तियों की संख्या : 183 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : सेमी गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन की तिथि : 21 अक्टूबर 2021 से 17 नवम्बर 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.nationalfertilizers.com
- नौकरी का स्थान : ऑल इंडिया।
पद -वार एनएफएल वैकेंसी 2021 विवरण :
पद का नाम | पदों की संख्या | वेतनमान |
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट ग्रेड-II (प्रोडक्शन) | 87 | ₹ 23000 – 56500/- प्रति माह |
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट ग्रेड-II (इंस्ट्रुमेंटेशन) | 15 | |
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट ग्रेड-II (इलेक्ट्रिकल) | 07 | |
लोको अटेंडेंट ग्रेड-II | 04 | |
लोको अटेंडेंट ग्रेड-III | 19 | ₹ 21500 – 52000/- प्रति माह |
अटेंडेंट ग्रेड-I | 36 | |
मार्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव | 15 | ₹ 24000 – 67000/- प्रति माह |
कुल योग | 183 पद |
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
एनएफएल जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रासंगिक विषय में स्नातक डिग्री (B.Sc.)/ तीन वर्षीय डिप्लोमा में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। कृपया, पद -वार शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकृत विज्ञापन देखें।
आयु सीमा (30 सितम्बर 2021 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
चयन प्रक्रिया : इस एनएफएल रिक्रूटमेंट 2021 में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, अटेंडेंट एवं मार्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस आवेदकों को आवेदन शुल्क रु. 200 का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग) से करना होगा। हालांकि, SC / ST / ExSM, PwBD और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
एनएफएल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NFL भर्ती 2021 में अप्लाई करने के लिए नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट (www.nationalfertilizers.com) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 21 अक्टूबर 2021 से 17 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
National Fertilizers Limited Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि : 20 अक्टूबर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 21 अक्टूबर 2021.
- ऑनलाइन आवेदनकरने की अंतिम तिथि : 10 नवम्बर 2021 से 17 नवम्बर 2021 तक बढ़ी।
National Fertilizers Limited Vacancy 2021 – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
सरकारी रोजगार गूगल न्यूज़ पर देखने के लिए फॉलो करें | Google News |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड भर्ती 2021 ( NFL Bharti 2021 Online Form ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.nationalfertilizers.com) विजिट करें।