एनटीपीसी भर्ती 2021 – NTPC 280 इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षु (EET) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 10 जून 2021
NTPC Bharti 2021 Online Form – नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी लिमिटेड) ने गेट – 2021 के माध्यम से इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षु (इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी) पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा एनटीपीसी भर्ती 2021 हेतु योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस एनटीपीसी इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षु भर्ती 2021 के तहत कुल 280 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 98 पद इलेक्ट्रिकल के, 126 पद मैकेनिकल तथा 56 पद इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन के शामिल हैं।
इच्छुक एवं इंजीनियरिंग अर्हताधारी उम्मीदवार इस एनटीपीसी इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी रिक्रूटमेंट 2021 के लिए एनटीपीसी रिक्रूटमेंट पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट (www.ntpccareers.net) के माध्यम से 21 मई 2021 से 10 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती 2021 (NTPC भर्ती 2021) से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
एनटीपीसी भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- कॉरपोरेशन का नाम : नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड।
- विज्ञापन संख्या : 05/2021.
- पोस्ट का नाम : इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षु (इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी)।
- रिक्तियों की संख्या : 280 पोस्ट्स।
- नौकरी का प्रकार : सेमी गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन की तिथि : 21 मई 2021 से 10 जून 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.ntpc.co.in | www.ntpccareers.net
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
एनटीपीसी वैकेंसी 2021 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या | वेतनमान |
इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षु | 280 | रु. 40,000 – 1,40,000/- (प्रति माह) |
प्रस्तावित रिक्तियों की कुल संख्या एनटीपीसी प्रबंधन के निर्णय पर घट/ बढ़ सकती है। |
विषय और श्रेणी वार एनटीपीसी कार्यकारी प्रशिक्षु वैकेंसी 2021 विवरण :
श्रेणी का नाम | इलेक्ट्रिकल | मैकेनिकल | इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन |
UR | 40 | 51 | 22 |
EWS | 09 | 12 | 06 |
OBC | 27 | 34 | 15 |
SC | 14 | 20 | 09 |
ST | 08 | 09 | 04 |
योग | 98 | 126 | 56 |
कुल योग | 280 पद |
एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
एनटीपीसी एक्जीक्यूटिव ट्रेनी जॉब्स के लिए शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए एनटीपीसी द्वारा जारी किये गए आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (10 जून 2021) : उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
एनटीपीसी चयन प्रक्रिया : इस एनटीपीसी लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2021 में इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) पदों पर प्रशिक्षण हेतु उम्मीदवारों का चयन गेट-2021 स्कोर, जीडी और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
एनटीपीसी भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षु भर्ती 2021 के लिए एनटीपीसी रिक्रूटमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट (www.ntpccareers.net) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 21 मई 2021 से 10 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NTPC Limited Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- एनटीपीसी में ऑनलाइन पंजीयन की प्रारंभिक तिथि : 21 मई 2021.
- एनटीपीसी में ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि : 10 जून 2021.
NTPC Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक | Hindi | English |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : भारत में अर्ध सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय इंजीनियरिंग उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस एनटीपीसी लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2021 (NTPC Bharti 2021 Online Form) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।