ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2021 – OIL 146 वर्कपर्सन (ग्रेड-VII) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 09 दिसंबर 2021
Oil India Limited Bharti 2021 – ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने अपने उत्पादन और अन्वेषण क्षेत्रों में वर्कपर्सन (ग्रेड-VII) के पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस ऑयल इंडिया भर्ती 2021 के तहत कुल 146 रिक्त पदों पर आवश्यक पात्रता मानदंड रखने वाले अभ्यर्थियों को असम और अरुणाचल प्रदेश में नियुक्त किया जायेगा।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस ऑयल इंडिया लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2021 हेतु ऑयल इंडिया की अधिकृत वेबसाइट (www.oil-india.com) के माध्यम से 10 नवंबर 2021 से 09 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस ऑयल इंडिया वर्कपर्सन (ग्रेड-VII) भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- कंपनी का नाम : ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)।
- विज्ञापन संख्या : HRAQ/REC-WP-B/2021-25.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 146 पद।
- नौकरी का प्रकार : सेमी गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन करने की अवधि : 10 नवंबर 2021 से 09 दिसंबर 2021 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.oil-india.com
- नौकरी का स्थान : असम और अरुणाचल प्रदेश।
ऑयल इंडिया लिमिटेड वैकेंसी 2021 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान (पे स्केल) |
वर्कपर्सन (ग्रेड-VII) | 146 | ₹ 37,500 – 1,45,000/- |
डिसिप्लिन वाइज ऑयल इंडिया वर्कपर्सन (ग्रेड-VII) वैकेंसी विवरण 2021 :
डिसिप्लिन का नाम | रिक्त पद |
केमिकल इंजीनियरिंग | 08 |
सिविल इंजीनियरिंग | 12 |
कंप्यूटर इंजीनियरिंग | 05 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 21 |
इलेक्ट्रॉनिक्स & टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 03 |
इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी | 32 |
मेकेनिकल इंजीनियरिंग | 65 |
कुल योग | 146 पद |
ऑयल इंडिया लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास प्रासंगिक इंजीनियरिंग अनुशासन में 03 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए आवेदन करें से पूर्व अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (09 दिसम्बर 2021 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।
चयन प्रक्रिया : इस ऑयल इंडिया वर्कपर्सन (ग्रेड-VII) भर्ती 2021 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य एवं ओबीसी आवेदकों को नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए : | ₹ 200/- |
एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ बेंचमार्क विकलांग/ भूतपूर्व सैनिक के लिए : | कोई शुल्क नहीं |
ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑयल इंडिया लिमिटेड रिक्रूटमेंट 2021 के लिए कंपनी की अधिकृत वेबसाइट (www.oil-india.com) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 10 नवंबर 2021 से 09 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Oil India Limited Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 10 नवंबर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 09 दिसंबर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 09 दिसंबर 2021.
Oil India Limited Vacancy 2021 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :
Important Links Area | |
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस ऑयल इंडिया भर्ती 2021 ( Oil India Limited Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) की अधिकृत वेबसाइट (www.oil-india.com) विजिट करें।