पीएनबी मैनेजर भर्ती 2020 – PNB 535 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2020
PNB Manager Bharti 2020 – पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने पीएनबी प्रबंधक भर्ती 2020 हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पीएनबी द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस पीएनबी मैनेजर भर्ती 2020 के तहत कुल 535 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 445 पद प्रबंधक तथा शेष 90 वरिष्ठ प्रबंधक के शामिल है।
इच्छुक और अपेक्षित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर वैकेंसी 2020 के लिए पीएनबी की ऑफिसियल वेबसाइट (www.pnbindia.in) के माध्यम से 08 सितम्बर 2020 से 06 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर भर्ती 2020 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
पीएनबी मैनेजर भर्ती 2020 की जानकारी हिंदी में :
- बैंक का नाम : पंजाब नेशनल बैंक (PNB)।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- रिक्त पदों की संख्या : 535 पद।
- नौकरी का प्रकार : बैंक जॉब।
- आवेदन की तारीख : 08 से 06 अक्टूबर 2020 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.pnbindia.in
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
पद-वार पीएनबी मैनेजर वैकेंसी 2020 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
प्रबंधक (जोखिम) | 160 | ₹ 3,1,705 – 45,950/ – प्रति माह |
प्रबंधक (क्रेडिट) | 200 | |
प्रबंधक (ट्रेजरी) | 30 | |
प्रबंधक (कानून) | 25 | |
प्रबंधक (वास्तुकार) | 02 | |
प्रबंधक (सिविल) | 08 | |
प्रबंधक (आर्थिक) | 10 | |
प्रबंधक (एचआर) | 10 | |
वरिष्ठ प्रबंधक (जोखिम) | 40 | ₹ 42,020 – 51,490/- प्रति माह |
वरिष्ठ प्रबंधक (क्रेडिट) | 50 | |
कुल योग | 535 पद |
पीएनबी प्रबंधक भर्ती 2020 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षिणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से सम्बंधित विषय में स्नातक/ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए पीएनबी भर्ती 2020 अधिसूचना आवेदन करने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (01.07.2020 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (मैनेजर पोस्ट के लिए) तथा 37 वर्ष (सीनियर मैनेजर के लिए) होनी चाहिए। ऊपरी आयु में छूट भर्ती अधिसूचना के अनुसार होगी।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।
चयन प्रक्रिया : इस पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2020 में प्रबंधक एवं वरिष्ठ प्रबंधक पदों पर उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : प्रत्येक अभ्यर्थी को गैर-वापसी आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से निर्धारित तिथि से पूर्व करना होगा। श्रेणी-वार परीक्षा शुल्क निम्न प्रकार है :
आवेदन शुल्क विवरण | |
अन्य सभी के लिए के लिए | ₹ 850/- |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी के लिए | ₹ 175/- |
पीएनबी मैनेजर भर्ती 2020 हेतु कैसे आवेदन करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस पीएनबी मैनेजर रिक्रूटमेंट 2020 के लिए पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.pnbindia.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 08 सितम्बर 2020 से 29 सितम्बर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2020 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रारंभिक तिथि : 08 सितम्बर 202.
- ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 29 सितम्बर 2020 से 06 अक्टूबर 2020 तक बढ़ी।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 06 अक्टूबर 2020.
- ऑनलाइन परीक्षा की अनुमानित तिथि : अक्टूबर/ नवंबर 2020.
PNB Manager Vacancy 2020 – महत्वपूर्ण लिंक :
Important Links Area | |
पीएनबी भर्ती 2020 अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active Now) |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बैंक सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर भर्ती 2020 (PNB Manager Bharti 2020) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक अधिसूचना (उपरोक्त) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए पंजाब नेशनल बैंक की अधिकृत वेबसाइट (www.pnbindia.in) विजिट करें।