राजस्थान हाउस कीपर भर्ती 2022 – RSMSSB 33 हाउस कीपर वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 04 मई 2022

Rajasthan House Keeper Bharti 2022 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने सामान्य प्रशासन विभाग के अन्तर्गत राजस्थान हाउस कीपर सीधी भर्ती 2022 हेतु विज्ञापन जारी किया है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान हाउस कीपर भर्ती 2022 हेतु योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RSMSSB हाउस कीपर भर्ती 2022 के तहत कुल 33 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 29 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 04 पद अनुसूचित क्षेत्र के शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान हाउस कीपर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 05 अप्रैल 2022 से 04 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस आरएसएमएसएसबी हाउस कीपर भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान हाउस कीपर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान सरकार।
  • भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)।
  • विज्ञापन संख्या : 05/2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 33 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की अवधि : 05 अप्रैल 2022 से 04 मई 2022 तक।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान हाउस कीपर वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
हाउस कीपर (House Keeper) 33 पे मेट्रिक्स लेवल – 8

कोटि/ क्षेत्र-वार राजस्थान हाउस कीपर रिक्ति 2022 विवरण :

कोटि का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non TSP) अनुसूचित क्षेत्र (TSP)
UR (GEN) 10 02
EWS 03 00
OBC 06 00
MBC 01 00
SC 05 00
ST 03 02
सहरिया 01 00
कुल योग 29 x

RSMSSB हाउस कीपर भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड सीनियर सैकेण्डरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण एवं उसके पास हाउस कीपिंग ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए। अथवा अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण एवं उसके पास होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग में स्नात्तकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा : आवेदक 01, जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो और 40 वर्ष से अधिक उम्र का न हुआ हो।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान हाउस कीपर रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुरूप निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

श्रेणी का नाम आवेदन एवं परीक्षा शुल्क
GEN/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए ₹ 450/-
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ EWS उम्मीदवारों के लिए ₹ 350/-
SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 250/-

राजस्थान हाउस कीपर भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस आरएसएमएसएसबी हाउस कीपर भर्ती 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB House Keeper Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अप्रैल 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 04 मई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 04 मई 2022.
  • लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि : जुलाई 2022.

RSMSSB House Keeper Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12 वीं/ स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस RSMSSB हाउस कीपर भर्ती 2022 ( Rajasthan House Keeper Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विज्ञापन (Advt. – 05/2022) के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, RSMSSB भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status