राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 – 50000 महात्मा गांधी सेवा प्रेरक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 29 अगस्त 2023

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023 – शांति एवं अहिंसा विभाग, राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के सभी राजस्व ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के पदों पर एक वर्ष के लिए मानदेय आधारित नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। विभाग द्वारा राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के तहत करीब 50 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। चयनित प्रेरक आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने के साथ गाँधी दर्शन का प्रचार-प्रसार और गांधी पुस्तकालय व संविधान केंद्रों का संचालन भी करेंगे।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक वैकेंसी 2023 के लिए राजस्थान एस.एस.ओ. पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक नौकरी 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : शांति एवं अहिंसा विभाग, राजस्थान सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : 01.
  • रिक्तियों की संख्या : 50000 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 16 अगस्त 2023 से 29 अगस्त 2023 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.peaceandnonviolence.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद मानदेय
महात्मा गांधी सेवा प्रेरक 50000 ₹ 4500/-

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का नियुक्ति/ चयन उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा। इसकी सटीक जानकारी के लिए विस्तृत भर्ती अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक वैकेंसी 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए राजस्थान एस.एस.ओ. पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • भर्ती विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 13 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 16 अगस्त 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 अगस्त 2023.

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Vacancy 2023 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active on 16 Aug 2023)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान शांति एवं अहिंसा विभाग में संविदा नौकरी की तलाश कर रहे सभी 12 वीं पास भारतीय उम्मीदवारों जो राजस्थान राज्य के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 ( Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक नौकरी 2023 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान शांति एवं अहिंसा विभाग की अधिकृत वेबसाइट ( www.peaceandnonviolence.rajasthan.gov.in) विजिट करें।

2 thoughts on “राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 – 50000 महात्मा गांधी सेवा प्रेरक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 29 अगस्त 2023

  • August 27, 2023 at 4:43 pm
    Permalink

    Sir mai Seva prerak ki naukri karna chahti hm

    Reply
  • September 11, 2023 at 1:36 pm
    Permalink

    Sir फॉर्म भरते समय कैटेगरी गलत भर लिया है। अब क्या सुझाव है

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group