राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2023 – RSMSSB 5000 परिचर (एनिमल अटेंडेंट) के पदों पर भर्ती जल्द। यहाँ ताजा खबर पढ़ें।

Rajasthan Pashu Parichar Bharti 2023 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर जल्द ही राजस्थान पशुपालन विभाग के अन्तर्गत पशु परिचारक (एनिमल अटेंडेंट) के नये पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करना वाला है। आरएसएमएसएसबी द्वारा शीघ्र ही राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। इस RSMSSB पशु परिचर भर्ती 2023 के तहत करीब 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार इस राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से आगामी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

Rajasthan Animal Attendant Vacancy 2023 Latest News in Hindi

लेटेस्ट अपडेट 05 जून 2023 को : राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय उपेन यादव जी ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है कि -“पशु परिचर भर्ती के नियम संशोधन की अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी l लगभग 5000 पदों पर परिचर (एनिमल अटेंडेंट) भर्ती का रास्ता साफ गया है l इस महीने के अंत तक या जुलाई महीने में भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो जाएगी।

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)।
  • विभाग का नाम : पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार।
  • विज्ञापन संख्या : जल्द जारी होगी।
  • रिक्तियों की संख्या : 5000 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : जल्द जारी की जाएगी।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान पशु परिचर वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
परिचर (एनिमल अटेंडेंट) 5000 ₹ 5200 – 20,200/- ग्रेड पे ₹ 1900/-

Rajasthan Pashu Parichar Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण तथा राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से पशुधन सहायक का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र या डिप्लोमा होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए आगामी विस्तृत भर्ती विज्ञापन का इंतज़ार करें।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का नियुक्ति/ चयन लिखित परीक्षा और वरीयता सूची के आधार पर किया जायेगा। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए आगामी भर्ती विज्ञापन का इंतज़ार करें।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) अथवा क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
GEN/ EWS/ OBC (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए ₹ 650/-
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ MBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 450/-
SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 350/-

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2023 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

RSMSSB Animal Attendant Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : Coming Soon.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : Coming Soon.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : Coming Soon.

Rajasthan Pashu Parichar Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 10वीं उत्तीर्ण भारतीय उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस RSMSSB पशु परिचर भर्ती 2023 ( Rajasthan Pashu Parichar Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का आगामी विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, RSMSSB भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group