राजस्थान सूचना सहायक सिलेबस 2023 – RSMSSB सूचना सहायक पाठ्यक्रम एवं परीक्षा स्कीम हिंदी में डाउनलोड करें।

Rajasthan Suchna Sahayak Syllabus 2023 in Hindi – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए राजस्थान सूचना सहायक सिलेबस 2023 जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर RSMSSB सूचना सहायक पाठ्यक्रम 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक विश्वसनीय एवं सर्वश्रेष्ठ सरकारी रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। इस राजस्थान सूचना सहायक परीक्षा सिलेबस 2023 विशेष वेबपेज पर आरएसएमएसएसबी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा स्कीम हिंदी में ( RSMSSB Suchana Sahayak Syllabus 2023 ) उपलब्ध कराया जा रहा है।

राजस्थान सूचना सहायक भर्ती परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो राजस्थान सूचना सहायक भर्ती 2023 में अप्लाई करने वाले है। वह उम्मीदवार राजस्थान सूचना सहायक परीक्षा स्कीम 2023 और राजस्थान सूचना सहायक पाठ्यक्रम 2023 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इस राजस्थान सूचना सहायक परीक्षा पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान सूचना सहायक सिलेबस 2023 हिंदी में :

  • भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर।
  • परीक्षा का नाम : राजस्थान सूचना सहायक भर्ती परीक्षा-2023.
  • विज्ञापन संख्या : 01 /2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 2730 पद।
  • पद का नाम : सूचना सहायक (Informatics Assistant)।
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • परीक्षा की संभावित तिथि : 9 सितंबर 2023.
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in

चयन प्रक्रिया : राजस्थान सूचना सहायक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।

राजस्थान सूचना सहायक परीक्षा स्कीम एवं पाठ्यक्रम 2023 :

परीक्षा स्कीम – राजस्थान सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2023 हेतु परीक्षा स्कीम (एग्जाम पैटर्न) निम्नानुसार है :

  • परीक्षा दो भागों में होगी।
  • लिखित परीक्षा 100 अंकों के होगी।
  • प्रथम भाग में 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी।
  • द्वितीय भाग में टंकण गति परिक्षण होगा। 
  • लिखित परीक्षा में कुल मिलाकर 100 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा की समयावधि 3 घंटे होगी।
  • लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न या वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगें।
  • परीक्षा का स्तर स्नातक परीक्षा जैसा होगा।

राजस्थान सूचना सहायक परीक्षा 2023 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगी :

विषय विवरण
अंक/प्रश्न
समयावधि
कम्प्यूटर 70 3 घंटे
सामान्य ज्ञान 20
रीजनिंग 10
कुल योग 100

Rajasthan Suchana Sahayak Syllabus 2023 in Hindi :

भाग -1 लिखित परीक्षा का पाठ्य विवरण

विषय विवरण
अधिकतम अंक समयावधि
योग्यता परीक्षण, सूचना प्रौद्योगिकी में सामान्य जानकारी और कंप्यूटर के मूल सिद्धांत 100 3 घंटे

(a) – प्रॉब्लम सॉल्विंग, डाटा इन्टरप्रिटेशन, डाटा सफीशियन्सी, लॉजिकल रीजनिंग,  मेन्टल एबिलिटी एण्ड एनालिटिकल रीजनिंग, भारत और राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रमुख विकास।

(b) – इनपुट-आउटपुट डिवाइस, पॉइंटिंग डिवाइस और स्कैनर सहित कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन।

(c) – ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय, वर्ड प्रोसेसिंग (एमएस-वर्ड), स्प्रेड शीट सॉफ्टवेयर (एमएस-एक्सेल), प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर (एमएस पावर प्वाइंट), डीबीएमएस सॉफ्टवेयर (एमएस-एक्सेस)।

 (d) – डेटा का प्रतिनिधित्व (डिजिटल बनाम एनालॉग, संख्या प्रणाली दशमलव, बाइनरी और हेक्साडेसिमल), – डेटा प्रोसेसिंग का परिचय, फाइलों की अवधारणा और इसके प्रकार।

(e) – इन्ट्रोडक्शन ऑफ इन्टरनेट टेक्नोलोजी एंड प्रोटोकॉल, LAN, MAN, WAN, सर्च सर्विसेज/ इंजन, ऑनलाइन और ऑफ़लाइन संदेश का परिचय, वर्ल्ड वाइड वेब ब्राउज़र, वेब प्रकाशन, वेबसाइटों का निर्माण और रखरखाव, HTML इन्टरएक्टिविटी टूल्स, मल्टीमीडिया और ग्राफिक्स, वॉयस मेल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ई-कॉमर्स का परिचय।

(f) – सिक्योरिटी : कंप्यूटर सिस्टम को वायरस एंड मालिसियस अटैक से बचाना, फायरवॉल का परिचय और इसकी उपयोगिता, बैकअप एंड रेस्टोरिंग डेटा।

(g) – एलगोरिथम फॉर प्रोब्लम सोलविंग, ‘C’ लेगवेज का इन्ट्रोडक्शन, प्रिन्सिपल्स एण्ड प्रोग्रामिंग टेक्निक्स, इन्ट्रोडक्शन ऑफ ऑब्जेक्ट आरिएन्टेड प्रोग्रामिंग (OOPs) कान्सेप्ट्स, इन्ट्रोडक्शन ऑफ इन्टिग्रेटिड डवलपमेंट इन्वायरमेंट और इसके फायदे।

भाग -2 टंकण गति परीक्षण

भाषा समय
हिंदी 15 मिनट
अंग्रेजी 15 मिनट

केवल उन प्रतिभागियों का कम्प्यूटर/ डेस्कटॉप पर हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में गति परीक्षण लिया जायेगा जो परीक्षा के भाग-1 में क्वालिफाइड हुए है। परीक्षा के भाग- II ( अर्हता टंकण गति परीक्षण) में प्रतिभग किये जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या प्रकाशित रिक्तियों (प्रवर्गवार) की लगभग तीन गुना होगी।

RSMSSB सूचना सहायक पाठ्यक्रम 2023 – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area
सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक राजस्थान सूचना सहायक भर्ती 2023
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि राजस्थान सूचना सहायक सिलेबस 2023 ( Rajasthan Suchana Sahayak Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। राजस्थान सूचना सहायक परीक्षा स्कीम एवं पाठ्यक्रम 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

One thought on “राजस्थान सूचना सहायक सिलेबस 2023 – RSMSSB सूचना सहायक पाठ्यक्रम एवं परीक्षा स्कीम हिंदी में डाउनलोड करें।

  • February 14, 2023 at 8:45 am
    Permalink

    I need a good job can you tell me on my email

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group