राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान भर्ती 2021 – NBRI 10 कनिष्ठ सचिवालय सहायक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021

Rashtriya Vanaspati Anusandhan Sansthan Bharti 2021 – राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI) ने अपने सामान्य/ वित्त एवं लेखा/ भंडार  एवं क्रय कार्यालयों में कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट) पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। संस्थान द्वारा राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान भर्ती 2021 के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इस NBRI भर्ती 2021 के तहत कुल 10 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस ने NBRI जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट भर्ती 2021 के लिए 30 सितंबर 2021 की शाम 6 बजे तक ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट रिक्रूटमेंट 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे विषयवार रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • संस्थान का नाम : राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI), लखनऊ (उ0 प्र0)।
  • विज्ञापन संख्या : 02/2021.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 10 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेन्ट्रल गवर्नमटें जॉब्स
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2021 की शाम 6 बजे तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.nbri.res.in
  • नौकरी का स्थान : लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान वैकेंसी 2021 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
कनिष्ठ सचिवालय सहायक (सामान्य) 05 ₹ 19900 – 63200/- (लेवल-02)
कनिष्ठ सचिवालय सहायक (वित्त एवं लेखा) 03
कनिष्ठ सचिवालय सहायक (भंडार  एवं क्रय) 02
कुल योग 10 पद

NBRI जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

NBRI जॉब्स 2021 के लिए शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं (10+2) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास  अंग्रेजी/हिन्दी में 35/30 शब्द प्रति मिनट की कम्प्यूटर टंकण गति तथा समय समय पर डीओपीटी द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार कम्प्यूटर का उपयोग करने मेप्रवीणता होनी चाहिए।

आयु सीमा (30 सितम्बर 2021 को) : अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक न हो।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट रिक्रूटमेंट 2021 (NBRI भर्ती 2021) में उम्मीदवारों का चयन टंकण परीक्षा (क्वालीफाइंग प्रकृति की) एवं लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को अप्रतिदेय (नॉन रिफंडेबल) आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान किसी भी राष्ट्रिय बैंक से आहरित, निदेषक, सीएसआईआर-एनबीआरआई, लखनऊ के पक्ष में देय क्रॉस्ड डिमांड ड्राफ्ट (सीटीएस मानक के अनुसार) के रूप में  करना होगा।

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस NBRI जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट भर्ती 2021 के लिए पूर्ण विधिवत् रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र को  पासपोर्ट साइज फोटो, फीस डिमांड ड्राफ्ट, सभी संबंधित प्रमाण पत्रों/ दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ  30 सितंबर 2021 की शाम 6:00 बजे तक निम्नवत पते पर स्पीड पोस्ट/ रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भेज सकते हैं।

आवेदन भेजने का पता : नियंत्रक प्रशासन, सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI), राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ-226001

National Botanical Research Institute Recruitment 2021 – मत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • आवेदन पत्र भेजने की प्रारम्भिक तिथि : निर्दिष्ट नहीं है।
  • आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2021.

National Botanical Research Institute Vacancy 2021 – महत्वपूर्ण लिंक :

Important Links Area
विस्तृत भर्ती विज्ञापन एवं आवेदन फॉर्म लिंक डाउनलोड करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (CSIR) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट रिक्रूटमेंट 2021 ( Rashtriya Vanaspati Anusandhan Sansthan Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का भर्ती विज्ञापन – 01/2021 के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, NBRI भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI) की अधिकृत वेबसाइट (www.nbri.res.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status