आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 – RPSC 1913 सहायक आचार्य वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023
RPSC Assistant Professor Bharti 2023 – राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान शिक्षा सेवा (महाविद्यालय शाखा) नियम, 1986 के अन्तर्गत विभिन्न विशिष्ठताओं में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RPSC सहायक आचार्य भर्ती 2023 के तहत कुल 1913 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं, जिनमें विभिन्न विषयों के पद शामिल है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 26 जून 2023 से 25 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस राजस्थान सहायक आचार्य भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : कॉलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार।
- भर्ती आयोग का नाम : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)।
- विज्ञापन संख्या : 01/ परीक्षा/ सहायक आचार्य/ कॉलेज शिक्षा/ EP-I/ 2023-24.
- रिक्तियों की संख्या : 1319 पद।
- नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 26 जून 2023 से 25 जुलाई 2023 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- अधिकृत वेबसाइट : www.rpsc.rajasthan.gov.in
- नौकरी का स्थान : राजस्थान।
आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2023 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | मानदेय (सैलरी) |
सहायक आचार्य (Assistant Professor) | 1319 | पे-मैट्रिक्स लेवल L- 16 |
RPSC Assistant Professor Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : इस राजस्थान सहायक आचार्य भर्ती 2023 में शैक्षणिक योग्यताएं एवं अनुभाग विभिन्न विशिष्ठताओं के पदों के लिए अलग – अलग निर्धारित है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्रूटमेंट 2023 में उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगिता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : प्रत्येक आवेदक को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
कैटेगरी | देय शुल्क |
सामान्य (GEN) एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए | ₹ 600/- |
नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/ EBC अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 400/- |
SC/ ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए | ₹ 400/- |
राजस्थान सहायक आचार्य भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट (www.rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Rajasthan Sahayak Acharya Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 26 जून 2023.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 जुलाई 2023.
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 25 जुलाई 2023.
RPSC Assistant Professor Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस RPSC सहायक आचार्य भर्ती 2023 ( RPSC Assistant Professor Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन (उपर्युक्त) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। RPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.rpsc.rajasthan.gov.in विजिट करें।