RSMSSB स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 – 1211 शीघ्रलिपिक वैकेंसी रिक्रूटमेंट (Re-Open) हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 24 सितम्बर 2020
RSMSSB Stenographer Bharti 2020 Online Form – राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य सरकार के अधीनस्थ विभागों/ कार्यालयों के लिए शीघ्रलिपिक के 1211 रिक्त पदों को भरने के लिए 04 जुलाई 2018 को भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा इस RSMSSB स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिय योग्य उम्मीदवारों से पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में राजस्थान शीघ्रलिपिक वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 26 अगस्त 2020 से 24 सितम्बर 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस राजस्थान शीघ्रलिपिक भर्ती 2020 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
RSMSSB स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : अधीनस्थ विभाग/ कार्यालय, राजस्थान सरकार।
- भर्ती बोर्ड का नाम : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर।
- विज्ञापन संख्या : 13/2018.
- पदों की संख्या : 1211 पद।
- नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आवेदन की तिथि : 26 अगस्त 2020 से 24 सितम्बर 2020 तक।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
- नौकरी का स्थान : राजस्थान।
राजस्थान स्टेनोग्राफर वैकेंसी 2020 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या | वेतनमान |
शीघ्रलिपिक (Stenographer) | 1211 | पे मैट्रिक्स एल – 10 |
विभाग वार राजस्थान शीघ्रलिपिक वैकेंसी 2020 विवरण :
विभाग का नाम | अनुसूचित क्षेत्र (TSP) | गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) |
सचिवालय | 00 | 70 |
राजस्थान लोक सेवा आयोग | 00 | 05 |
राज्य अधीनस्थ विभाग / कार्यालय | 56 | 1080 |
योग | 56 | 1155 |
कुल योग | 1211 पद |
राजस्थान शीघ्रलिपिक भर्ती 2020 के लिए पात्रता मानदंड :
आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं अथवा इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और उसके पास DOEACC/ NIELIT द्वारा कंप्यूटर या COPA / DPCS में उच्च स्तर का सर्टिफिकेट कोर्स इत्यादि होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किये गए विभागीय विज्ञापन से प्राप्त कर सकते है।
आयु सीमा (01 जनवरी 2019 को): इस राजस्थान स्टेनोग्राफर जॉब्स 2020 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान शीघ्रलिपिक भर्ती 2020 में उक्त पदों पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.), नेट-बैंकिंग, एटीएम कम डेविस कार्ड एवं क्रैडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।
आवेदन शुल्क विवरण | |
सामान्य / ई.डब्ल्यू.एस/ ओ.बी.सी. (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए | ₹ 450/- |
ओ.बी.सी. (नॉन क्रीमी लेयर) / एस.बी.सी. उम्मीदवारों के लिए | ₹ 350/- |
एस.सी. / एस.टी. / पी.डब्ल्यू.डी. उम्मीदवारों के लिए | ₹ 250/- |
RSMSSB स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से 26 अगस्त 2020 से 24 सितम्बर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 26 अगस्त 2020.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 सितम्बर 2020.
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 24 सितम्बर २०२०.
- ऑनलाइन आवेदन में संसोधन की तिथि (न्यू यूजर के लिए) : 25 सितंबर से 01 अक्टूबर 2020 तक।
- ऑनलाइन आवेदन में संसोधन की तिथि (ओल्ड यूजर के लिए) : 25 सितंबर से 01 अक्टूबर 2020 तक।
RSMSSB Stenographer Bharti 2020 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
भर्ती रि-ओपन सूचना लिंक | डाउनलोड करें |
अधिकृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | यहाँ क्लिक करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान में शीघ्रलिपिक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे राजस्थान के मूल निवासी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 (RSMSSB Stenographer Bharti 2020) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विभागीय विज्ञापन (Advt. No. – 03/2018) के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।