एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 – 115 हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 22 अगस्त 2021

SSB Head Constable Bharti 2021 – सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने ग्रुप ‘C’ के अन्तर्गत हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। SSB द्वारा एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत कुल 115 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 10 प्रतिशत रिक्तियां भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस एसएसबी हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2021 के लिए एसएसबी रिक्रूटमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट (www.ssbrectt.gov.in) के माध्यम से 24 जुलाई 2021 से 22 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • पुलिस बल का नाम : सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत सरकार।
  • मंत्रालय का नाम : गृह मंत्रालय।
  • विज्ञापन संख्या : 338/RC/SSB/HC(MIN)/2020.
  • प्रकशित रिक्तियों की संख्या : 115 पद।
  • नौकरी का प्रकार : डिफेन्स जॉब्स | सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 24 जुलाई 2021 से 22 अगस्त 2021 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिशियल वेबसाइट : www.ssb.nic.in | www.ssbrectt.gov.in
  • नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।

एसएसबी हेड कांस्टेबल वैकेंसी 2021 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 115 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल-4)

श्रेणी-वार एसएसबी हेड कांस्टेबल रिक्ति विवरण 2021 :

श्रेणी का नाम रिक्ति पद
UR 47
EWS 11
OBC 26
SC 21
ST 10
कुल योग 115 पद

एसएसबी हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

स्किल टेस्ट : कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट की गति  या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

आयु सीमा (22 अगस्त 2021 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम एवं अधिकतम आयु 18 से  30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 में  उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा एवं टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के अभ्यर्थियों निर्धारित  नॉन रिफंडेबल परीक्षा शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। हालाँकि, एससी / एसटी/ पूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है।

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 हेतु सशस्त्र सीमा बल भर्ती शाखा (एसएसबी रिक्रूटमेंट) की अधिकृत वेबसाइट (www.ssbrectt.gov.in) के माध्यम से 24 जुलाई 2021 से 22 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSB Head Constable Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 24 जुलाई 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 अगस्त 2021.
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 22 अगस्त 2021.

SSB Head Constable Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन अप्लाई लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : डिफेंस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस एसएसबी हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2021 ( SSB Head Constable Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। SSB भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, सशस्त्र सीमा बल भर्ती शाखा की अधिकृत वेबसाइट (www.ssbrectt.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status