एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 – SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 05 सितम्बर 2022
SSC Stenographer Bharti 2022 – कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी & डी परीक्षा- 2022 हेतु अधिसूचना जारी की है। एसएससी द्वारा एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 के लिए पात्र भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 के तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय/ विभाग/ संगठन में स्टेनोग्राफर ग्रुप बी तथा स्टेनोग्राफर ग्रुप सी पदों पर नियमित नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस एसएससी स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2022 हेतु स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट (www.ssc.nic.in) के माध्यम से 20 अगस्त 2022 से 05 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D भर्ती 2022 से जुडी अतिरिक्त जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- भर्ती आयोग का नाम : कर्मचारी चयन आयोग।
- परीक्षा का नाम : SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D परीक्षा- 2022.
- अधिसूचना संख्या : F.No.HQ-PPII03(1)/2/2022-PP_II.
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन करने की तिथि : 20 अगस्त 2022 से 05 सितम्बर 2022 तक।
- आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.ssc.nic.in
- नौकरी का स्थान : पुरे भारत में।
एसएससी स्टेनोग्राफर वैकेंसी 2022 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्ति की संख्या | वेतनमान |
स्टेनोग्राफर ग्रेड- C (ग्रुप बी) | निर्दिष्ट नहीं है | ₹ 9300 – 34800/- |
स्टेनोग्राफर ग्रेड- D (ग्रुप सी) | ₹ 5200 – 20200/- |
SSC Stenographer Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 27 वर्ष (स्टेनोग्राफर ग्रेड D के लिए ) और 30 वर्ष (स्टेनोग्राफर ग्रेड C के लिए ) होना चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस एसएससी स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन मुख्यता कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्टेनोग्राफी में स्किल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क ₹100 रूपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की किसी शाखा में चालान या नेट-बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। एससी/ एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D भर्ती 2022 के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in OR www.ssconline.nic.in के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC Stenographer Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 20 अगस्त 2022.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 सितम्बर 2022.
- शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 06 सितम्बर 2022.
- टेंटेटिव एग्जाम डेट (CBT) : नवम्बर 2022.
SSC Stenographer Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
विस्तृत अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : एसएससी के माध्यम से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस एसएससी स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2022 ( SSC Stenographer Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन /अध्यन कर लें और फिर दिए गए नर्देशों का पालन करते हुए ध्यानपूर्वक आवेदन करें। लेटेस्ट SSC भर्ती 2022 के अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की अधिकृत वेबसाइट यानि www.ssc.nic.in विजिट करें।