यूकेपीएससी जेल वार्डर सिलेबस 2023 – UKPSC बंदीरक्षक पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना हिंदी में डाउनलोड करें।

UKPSC Jail Warder Syllabus 2023 in Hindi – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड बंदीरक्षक परीक्षा 2022 के लिए यूकेपीएससी जेल वार्डर सिलेबस 2023 जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर UKPSC बंदीरक्षक पाठ्यक्रम 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक विश्वसनीय एवं सर्वश्रेष्ठ सरकारी रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। यहाँ पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित उत्तराखंड बंदीरक्षक पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना हिंदी में ( UKPSC Bandi  Rakshak Syllabus 2023 ) उपलब्ध कराया जा रहा है।

यूकेपीएससी बंदीरक्षक परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो उत्तराखंड बंदी रक्षक भर्ती 2022 के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर चुके है। वह उम्मीदवार यूकेपीएससी बंदीरक्षक परीक्षा योजना 2023 और यूकेपीएससी बंदीरक्षक पाठ्यक्रम 2022 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इस उत्तराखंड बंदी रक्षक पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

यूकेपीएससी जेल वार्डर सिलेबस 2023 हिंदी में :

  • आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC).
  • परीक्षा का नाम : UKPSC जेल बंदीरक्षक परीक्षा 2022.
  • विज्ञापन संख्या : 07/ई-2/डी.आर./ बंदीरक्षक/ 2022-23.
  • रिक्त पदों की संख्या : 238 पद।
  • पद का नाम : बंदीरक्षक (जेल वार्डर)।
  • आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम
  • परीक्षा की संभावित तिथि : अपडेट लेटर।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in

चयन प्रक्रिया : उत्तराखण्ड बंदीरक्षक (जेल वार्डर) पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा तथा शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।

यूकेपीएससी बंदीरक्षक परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम 2022-23 :

परीक्षा पैटर्न – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग बंदीरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा योजना (एग्जाम पैटर्न) निम्नानुसार है :

  • लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • प्रश्नपत्र का पूर्णांक 100 अंकों का होगा।
  • लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा।
  • परीक्षा की समयावधि 2 घंटे यानि 120 मिनट की होगी।
  • परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन का प्रावधान होगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (1/4) अंक की दण्ड के रूप में काटा जायेगा।

यूकेपीएससी बंदी रक्षक परीक्षा 2022 हेतु परीक्षा योजना तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :

विषय का नाम  प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समयावधि
सामान्य हिंदी 20 20 2 घंटे (120 मिनट)
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन 40 40
उत्तराखण्ड से सम्बंधित विविध जानकारियां 40 40
कुल योग 100 100

UKPSC Jail Warder Syllabus 2023 in Hindi :

पाठ्यक्रम के विषय एवं उनके टॉपिक्स की विस्तृत जानकारी निम्नवत इम्पोर्टेन्ट लिंक्स एरिया में दिए गए अधिकृत सिलेबस लिंक पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी यूकेपीएससी जेल वार्डर सिलेबस 2023 ( UKPSC Bandi  Rakshak Syllabus 2023 ) निम्नवत आलेख से प्राप्त कर सकते है।

सामान्य हिंदी (General Hindi) –

  • भाषा एवं हिंदी भाषा : भाषा, भाषा के प्रकार, हिंदी भाषा का विकास,  कार्यालयी भाषा, हिंदी की बोलियां, उत्तराखण्ड की प्रमुख बोलिया (कुमाउनी, गढ़वाली, जौनसारी ) ।
  • लिपि एवं वर्णमाला : देवनागिरी लिपि का विकास, देवनागिरी लिपि के गन एवं दोष, देवनागिरी लिपि में लिखी जाने वाली भारतीय भाषाएँ।
  • स्वर एवं व्यंजन।
  • हिंदी वर्तनी (स्पैलिंग) : विश्लेषण, शुद्ध -अशुद्ध, विराम चिन्ह, हिंदी अंक।
  • शब्द संरचना : वर्ण, अक्षर, प्रत्यय, उपसर्ग, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, पद, लिंग, वचन, पुरुष, विश्लेषण, अलंकार, क्रिया-विश्लेषण, कारक।
  • शब्द भण्डार :   तत्सम, तदभव, देशज, आगत (भारतीय एवं विदेशी भाषाओँ से हिंदी में आये प्रचलित शब्द), एकार्थी, अनेकार्थी, विपरार्थी (विलोम), समानार्थी, पर्यायवाची।
  • संधि : स्वर संधि, दीर्घ संधि, गुण संध, वृद्धि संधि, यण संधि।
  • वाक्य परिचय : वाक्य का आशय एवं परिभाषा, वाक्य के प्रकार, वाक्य शुद्धि। लोकोक्ति।
  • मुहावरे (परिचय एवं वाक्य प्रयोग)।
  • पत्र लेखन : टिप्पण, प्रारूपण, विज्ञप्ति, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी पत्र।
  • जनसंचार एवं हिंदी कम्प्यूटिंग : संचार (मीडिया) के विभिन्न माध्यम, समाचारपत्र-पत्रिकाएं, रेडियो- टीवी (दूरदर्शन), हिंदी सोशल मीडिया।
  • हिंदी कम्प्यूटिंग, फॉन्ट, टाइपिंग, पेज लेआउट।

हिंदी साहित्य का सामान्य परिचय

(उत्तराखण्ड राज्य एवं NCERT की 10 वीं एवं 12 वीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुसार)

  • पद्य : कबीर, सूर, तुलसी, मीरा, रसखान, जय शंकर प्रसाद, निराला, सुमित्रनंदन पंत, माखनलाल चतुर्वेदी, मुक्तिबोध, मंगलेश डबराल, राजेश जोशी।
  • गद्य : राहुल सांकृत्यायन, हजारी प्रसाद द्विवेदी, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, शिवानी, पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल, हरिशंकर परसाई, शैलेश मटियानी, मनोहरश्याम जोशी, मन्नू भण्डारी, शेखर जोशी।

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन –

  • समान्य बुद्धि परीक्षण और मानशिक योग्यता।
  • इतिहास।
  • भूगोल।
  • राजनीतिक विज्ञान।
  • अर्थशास्त्र।
  • राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिकी घटनाएं।
  • कम्प्यूटर की मूलभूत जानकारी (Computer Fundamentals)।

उत्तराखण्ड से सम्बंधित विविध जानकारियां –

  • उत्तराखण्ड का भौगोलिक परिचय।
  • उत्तराखंड का इतिहास।
  • जल स्रोत एवं मुख्य नदियाँ।
  • उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था।
  • उत्तराखंड का सांस्कृतिक पक्ष।
  • उत्तराखण्ड की समाजिक व्यवस्था एवं जनांकिकी।
  • उत्तराखण्ड की शिक्षा।
  • उत्तराखंड का पर्यटन।
  • उत्तराखंड का पर्यावरण।
  • राज्य की समान्य प्रशासनिक व्यवस्था।
  • राज्य द्वारा जारी सांख्यकीय आंकड़े तथा उससे सम्बंधित विषय।
  • उत्तराखंड में जैव विविधता।
  • अन्य विविध विषय।
UKPSC बंदीरक्षक पाठ्यक्रम 2023 – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area
सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
भर्ती विवरण लिंक उत्तराखंड बंदी रक्षक भर्ती 2022
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूकेपीएससी जेल वार्डर सिलेबस 2023 ( UKPSC Jail Warder Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UKPSC जेल वार्डर का सिलेबस 2023 एवं UKPSC बंदीरक्षक परीक्षा पैटर्न 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status