यूकेपीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 | UKPSC 1097 कनिष्ठ अभियन्ता (JE) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 03 नवम्बर 2023

UKPSC Junior Engineer Bharti 2023 – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों के अन्तर्गत विभिन्न ट्रेडों के जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियन्ता) के पदों पर भर्ती (उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023) हेतु विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा यूकेपीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस यूकेपीएससी जेई भर्ती 2023 के तहत कुल 1097 रिक्तियां प्रकाशित की गयीं हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस उत्तराखंड जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) के माध्यम से 14 अक्टूबर 2023 से 03 नवम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस UKPSC कनिष्ठ अभियन्ता भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूकेपीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)।
  • परीक्षा का नाम : उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023
  • विज्ञापन संख्या : 773/08/E-4/JE(DR)/2023-24 .
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 1097 पद।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 14 अक्टूबर 2023 से 03 नवम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।

यूकेपीएससी जूनियर इंजीनियर वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम विभाग का नाम
रिक्त पद वेतनमान
जूनियर इंजीनियर (सिविल) ग्रामीण निर्माण विभाग 187 ₹ 44900 – 142400/-  (लेवल -07)
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 09
जूनियर इंजीनियर (टेक्निकल) 05
जूनियर इंजीनियर (सिविल) सिंचाई विभाग 75
जूनियर इंजीनियर (मकेनिकल) 63
जूनियर इंजीनियर (सिविल) लघु सिंचाई विभाग 22
जूनियर इंजीनियर (मकेनिकल) 18
जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) 06
जूनियर इंजीनियर (सिविल) पंचायतीराज विभाग 41
जूनियर इंजीनियर (सिविल) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संस्थान 79
जूनियर इंजीनियर (सिविल) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पेयजल निगम 50
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मकेनिकल) 12
जूनियर इंजीनियर (सिविल) लोक निर्माण विभाग 210
जूनियर इंजीनियर (टेक्निकल) 16
जूनियर इंजीनियर (मकेनिकल) 02
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 24
इलेक्ट्रिक जूनियर इंजीनियर ऊर्जा विभाग 09
जूनियर इंजीनियर (सिविल) आवास विभाग 135
जूनियर इंजीनियर (इंजीनियरिंग ब्रांच) कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग 37
जूनियर इंजीनियर (सिविल) शहरी विकास विभाग 32
जूनियर इंजीनियर उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण 10 ₹ 44900 – 142400/-  (लेवल -08)
जूनियर इंजीनियर (डिस्ट्रिक्ट) पावर ट्रान्समिशन कारपोशन ऑफ़ उत्तराखण्ड लि0 05
जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यू .जे.वी.एन.एल.) 50
कुल योग 1097 पद

UKPSC Junior Engineer Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्था से सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मकेनिकल/ एग्रीकल्चर/ टेक्निकल सिविल में डिप्लोमा होना  चाहिए। इसकी अधिक जानकारी हेतु अधिकृत UKPSC भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : उम्मीदवार की आयु न्यूनतम आयु 18 & 21 वर्ष से तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष  से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 में उपर्युक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रकृति (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा और साक्षात्कार (व्यक्तिगत परीक्षा) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। कैटेगरी वाइज  आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : ₹ 172.30/-
उत्तराखंड के SC/ ST उम्मीदवारों के लिए : ₹ 82.30/-
दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 22.30/-

UKPSC कनिष्ठ अभियन्ता भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूकेपीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.ukpsc.net.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UKPSC JE Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 14 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 14 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 03 नवम्बर 2023.

UKPSC Junior Engineer Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
अधिकृत विज्ञप्ति लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस यूकेपीएससी जेई भर्ती 2023 ( UKPSC Junior Engineer Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस UKPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status