यूपी आवास विकास परिषद भर्ती 2022 – UPAVP 182 असिस्टेंट इंजीनियर (AE) एवं जूनियर इंजीनियर (JE) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 04 अगस्त 2022

UP Awas Vikas Parishad Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने समाचार पत्रों के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर असिस्टेंट इंजीनियर (AE) एवं जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर UPAVP भर्ती 2022 हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। यूपीएवीपी द्वारा यूपी आवास विकास परिषद भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस यूपी आवास विकास परिषद इंजीनियर भर्ती 2022 ( UPAVP JE AE Bharti 2022 ) के तहत कुल 182 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 162 पद जूनियर इंजीनियर (अवर अभियन्ता) तथा 20 पद असिस्टेंट इंजीनियर (सहायक अभियन्ता) के शामिल हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद् इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल (www.sewayojan.up.nic.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तर प्रदेश आवास विकास भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

UP Awas Vikas Parishad Vacancy 2022 Latest News in Hindi

ताजा खबर 12 अक्टूबर 2021 को : उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों (JE & AE) के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। समाचार सूत्रों के अनुसार, आवास विकास ने कुछ पदों का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है, जबकि कुछ पदों का प्रस्ताव इसी माह भेजा जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु निम्नवत यूपी आवास विकास वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।

यूपी आवास विकास वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़

यूपी आवास विकास परिषद भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : आवास एवं विकास परिषद, उत्तर प्रदेश।
  • भर्ती यूनिट का नाम : उत्तर प्रदेश सेवायोजन।
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 182 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 29 जुलाई 2022 से 04 अगस्त 2022 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upavp.in | www.sewayojan.up.nic.in.
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी आवास विकास परिषद वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 150 ₹ 22,000/- प्रति माह
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 12
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) 16 ₹ 35,000/- प्रति माह
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 04
कुल योग 182 पोस्ट्स 

UPAVP JE AE Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

UPAVP इंजीनियर जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • जूनियर इंजीनियर पोस्ट के लिए : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से प्रासंगिक इंजीनियरिंग में तीन (03) वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • असिस्टेंट इंजीनियर पोस्ट के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से प्रासंगिक इंजीनियरिंग में स्नातक उत्तीर्ण होनी चाहिए।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस यूपी आवास विकास इंजीनियर भर्ती 2022 में जूनियर इंजीनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन आउटसोर्सिंग के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

यूपी आवास विकास परिषद भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी आवास विकास परिषद इंजीनियर भर्ती 2022 में अप्लाई करने के लिए उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल (www.sewayojan.up.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित दिनांक में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPAVP JE AE Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 29 जुलाई 2022.
  • परीक्षा हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 04 अगस्त 2022.

UPAVP JE AE Vacancy 2022 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
भर्ती सूचना लिंक डाउनलोड करें
भर्ती न्यूज़ स्रोत लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : उत्तर प्रदेश आवास विकास विभाग में इंजीनियर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस UPAVP भर्ती 2022 ( UP Awas Vikas Parishad Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद भर्ती 2022 की विस्तृत जानकारी हेतु उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की अधिकृत वेबसाइट (www.upavp.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status