यूपी बीसी सखी भर्ती 2022 – बैकिंग कारेस्पांडेट (बीसी) सखी वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 जून 2022 (Extended)
UP BC Sakhi Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) ने बीसी सखी योजना के अंतर्गत प्रदेश की 3534 ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सुविधाओ को आम जनता तक पहुंचने के लिए बैकिंग कारेस्पांडेट (बीसी) सखी के पदों पर नियुक्ति/ चयन हेतु भर्ती सूचना जारी की है। यूपीएसआरएलएम द्वारा यूपी बीसी सखी भर्ती 2022 के लिए योग्य महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य हो उत्तर प्रदेश बैंक सखी भर्ती 2022 के लिए बी0सी0 सखी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। इस उत्तर प्रदेश बीसी सखी भर्ती 2022 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत हैं।
यूपी बीसी सखी भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- मिशन का नाम : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM)।
- विभाग का नाम : ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार।
- योजना का नाम : उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना।
- विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
- रिक्तियों की संख्या : प्रकाशित नहीं है।
- नौकरी का प्रकार : संविदा जॉब्स | यूपी सरकारी नौकरी।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 जून 2022।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.upsrlm.org
- नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।
यूपी बैंक सखी वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | मानदेय |
बैकिंग कारेस्पांडेट (बीसी) सखी | — | ₹ 4000/- प्रति माह |
UP BC Sakhi Bharti 2022 के लिए पात्रता मापदंड :
न्यूनतम शिक्षा : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। सम्बंधित ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह का सदस्य होने पर अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत भर्ती सूचना अवश्य देखें।
स्थानीयता : आवेदिका उसी ग्राम पंचायत की रहने वाली हो, जहाँ से वह आवेदन कर रही है।
आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम 50 वर्ष हो।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश बैंक सखी भर्ती 2022 में बैकिंग कारेस्पांडेट (बीसी) सखी पदों पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग (चयन सूचि) के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
यूपी बीसी सखी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार इस उत्तर प्रदेश बीसी सखी भर्ती 2022 के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जारी किये गए बी0सी0 सखी मोबाइल एप के माध्यम से निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
UP BC Sakhi Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- भर्ती सूचना प्रकाशन की तिथि : 25 मई 2022 .
- मोबाइल एप से आवेदन स्वीकार किये जाने की अंतिम तिथि : 10 जून 2022.
- मोबाइल एप से आवेदन स्वीकार किये जाने की विस्तारित तिथि : 15 जून 2022.
UP BC Sakhi Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :
Important Links Area | |
अधिकृत भर्ती सूचना लिंक | डाउनलोड करें |
बी0सी0 सखी मोबाइल एप डाउनलोड लिंक | यहाँ क्लिक करें |
रिक्त ग्राम पंचायतों की सूचि लिंक | यहाँ देखें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे 10वीं पास बेरोजागर महिला उम्मीदवार जो यूपी के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस उत्तर प्रदेश बीसी सखी भर्ती 2022 ( UP BC Sakhi Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी भर्ती सूचना का अवलोकन भलीभांति कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।