यूपी फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन 2023 – एक परिवार एक पहचान योजना-2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करें।

UP Family ID Registration 2023 – उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक परिवार एक पहचान योजना-2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु यूपी फैमिली आईडी पोर्टल जारी किया है। यूपी सरकार द्वारा राज्य में प्रत्येक परिवार को यूपी फैमिली आईडी प्रदान की जाएगी, जिसकी सहायता से विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। जिसके लिए यूपी फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन 2023 प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

इच्छुक एवं जो राशन कार्ड के पात्र नहीं है वह यूपी परिवार आईडी पंजीकरण के लिए यूपी फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। उत्तर प्रदेश परिवार आईडी योजना से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निम्नवत है।

यूपी फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन 2023 की जानकारी हिंदी में :

UP Family ID Online Registration 2023 Overview
योजना का नाम : उत्तर प्रदेश परिवार आईडी योजना।
पोर्टल का नाम : फैमिली आईडी – एक परिवार एक पहचान पोर्टल।
योजना का स्तर राज्य स्तरीय योजना।
आलेख का प्रकार : सरकारी योजना
पंजीकरण करने का तरीका : ऑनलाइन।
आधिकारिक वेबसाइट : www.familyid.up.gov.in
योजना का प्रचलन सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में।

यूपी परिवार आईडी योजना के लाभ :

आइये अब जानते है कि उत्तर प्रदेश परिवार आईडी योजना के भविष्य में क्या-2 लाभ होने वाला है। इस योजना के तहत प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं (छात्रवृत्ति, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, रोजगार संगम (सेवा योजना), कौशल विकास, किसान सम्मान निधि आदि) में लाभ मिलेगा। यूपी फैमिली आईडी की सहायता से लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट धनराशि ट्रांसफर करने में मदद मिलेगी।

वर्तमान में समस्त राशन कार्ड धारक, फैमिली आईडी – एक परिवार एक पहचान पोर्टल पर जाकर अपनी फैमिली आईडी प्राप्त कर सकते है। ऐसे समस्त परिवार जो कि राशन कार्ड के पात्र नहीं है, वह यूपी फैमिली आईडी पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करके फैमिली आईडी प्राप्त कर सकते है। इस योजना के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार बेस्ड e-KYC किया जाना अनिवार्य है।

 यूपी परिवार आईडी हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें :

 इच्छुक एवं बिना राशन कार्ड वाले अभ्यर्थी यूपी फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए उत्तर प्रदेश फैमिली आईडी की आधिकारिक वेबसाइट (यूपी फैमिली आईडी पोर्टल) पर जाकर अपनी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते है। यूपी फैमिली आईडी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ महत्वपूर्ण चरण फॉलो करने होंगे।

  • सर्वप्रथम Family Id – Ek Parivar Ek Pahchan पोर्टल पर जायें।
  • तत्पश्चात ऑनलाइनरजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • और पंजीकरण निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
  • फिर नाम और आधार संख्या एवं मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ‘Send OTP’ लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर पर भेजा गया ‘OTP’ दर्ज करें।
  • कैप्चा दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपकी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
  • अधिक जानकारी के लिए निम्नवत इम्पोर्टेन्ट लिंक्स एरिया में दिए गए यूजर मैन्युअल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Important Links Area
अधिकृत अधिसूचना/ GO लिंक डाउनलोड करें
यूजर मैन्युअल लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन अप्लाई लिंक रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विज़िट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा -निर्देश : उपर्युक्त आर्टिकल में उत्तर प्रदेश परिवार आईडी योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। यूपी फैमिली आईडी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ( UP Family ID Registration 2023 ) की जानकारी खोज रहे अभ्यर्थियों को यूपी फैमिली आईडी पोर्टल (www.familyid.up.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
Join Telegram Group