यूपी जल निगम जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 – UPJN 445 जूनियर इंजीनियर एवं अधिशासी अभियन्ता वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024

UP Jal Nigam Junior Engineer Bharti 2024 – उत्तर प्रदेश जल निगम (UPJN) ने जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जूनियर इंजीनियर एवं अधिशासी अभियन्ता के पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है। निगम द्वारा यूपी जल निगम जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस यूपी जल निगम जेई भर्ती 2024 के तहत कुल 445 रिक्तियां आधिसूचित की गयी है, जिनमें जूनियर इंजीनियर, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता के पद शामिल हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस यूपी जल निगम जूनियर इंजीनियर वैकेंसी 2024 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप में ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तावित अंतिम तिथि तक आवेदन कर  सकते हैं। इस उत्तर प्रदेश जल निगम जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी जल निगम जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : उत्तर प्रदेश जल निगम (UPJN)।
  • अधिसूचना संख्या : 1104/प्र-1/007/प्रतिनियुक्ति-008/2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 445 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 जनवरी 2024.
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.jn.upsdc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी जल निगम जूनियर इंजीनियर वैकेंसी 2024 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 325 UPJN के अनुसार
जूनियर इंजीनियर (विद्युत/ यांत्रिक) 49
अधीक्षण अभियन्ता (सिविल) 02
अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत/ यांत्रिक) 02
अधिशासी अभियन्ता (सिविल) 09
अधिशासी अभियन्ता (विद्युत/ यांत्रिक) 02
सहायक अभियन्ता (सिविल) 51
सहायक अभियन्ता (विद्युत/ यांत्रिक) 05
कुल योग 445 पद

UP Jal Nigam Junior Engineer Bharti 2024 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से प्रासंगिक इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा तथा यूनतम 05 वर्ष कार्यानुभव होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकृत विस्तृत विज्ञापन का इन्तजार करें।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम एवं उच्चतम आयु आगामी विस्तृत विज्ञापन के अनुसार होगी।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश जल निगम जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 में उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन निर्धारित योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

यूपी जल निगम जेई भर्ती 2024 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी जल निगम जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 में अप्लाई करने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्ण विवरण के साथ भरकर हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो, स्वप्रमाणित समस्त शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों को संलग्न कर सम्बंधित पते पर व्यक्तिगत अथवा पंजीकृत / स्पीड पोस्ट के माध्यम से निम्नवत पते पर भेज सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सम्बंधित भर्ती अधिसूचना को आवेदन करने से पूर्व ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आवेदन भेजने का पता : सचिव (प्रशासन), उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) कक्ष संख्या-004, बी ब्लॉक (भूतल), प्रधान कार्यालय, 6-राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ-226001.

UP Jal Nigam JE Bharti 2024 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि : 30 दिसम्बर 2023.
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 31 जनवरी 2024.

UP Jal Nigam Junior Engineer Vacancy 2024 Application Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत भर्ती अधिसूचना लिंक डाउनलोड करें
आवेदन पत्र लिंक डाउनलोड करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश जल निगम में इंजीनियर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस यूपी जल निगम जेई भर्ती 2024 ( UP Jal Nigam Bharti 2024 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस UPJN भर्ती 2024 की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया, उत्तर प्रदेश जल निगम की अधिकृत वेबसाइट (www.jn.upsdc.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status