यूपी वन दरोगा सिलेबस 2023 – UPSSSC फॉरेस्ट इंस्पेक्टर पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में डाउनलोड करें।
UP Van Daroga Syllabus 2023 in Hindi – प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही उत्तर प्रदेश वन दरोगा मुख्य परीक्षा-2022 के लिए यूपीएसएसएससी वन दरोगा सिलेबस 2023 जारी करेगा। जबकि आयोग ने UPSSSC वन दरोगा भर्ती 2022 हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर यूपी वन दरोगा सिलेबस 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक विश्वसनीय सरकारी रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। आप सभी को अवगत कराना है कि इस वेब पेज पर टेंटेटिव पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।
यूपीएसएसएससी वन दरोगा मुख्य परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश मुख्य सेविका भर्ती 2022 में अप्लाई कर चुके है, वह उम्मीदवार यूपी फॉरेस्ट इंस्पेक्टर एग्जाम पैटर्न 2023 और यूपी फॉरेस्ट इंस्पेक्टर सिलेबस 2023 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वेब-पेज के माध्यम से परीक्षा की तिथि, नवीनतम परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से सम्बंधित विभागीय सूचना प्राप्त कर सकते है। उत्तर प्रदेश वन दरोगा पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नो की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
यूपी वन दरोगा सिलेबस 2023 हिंदी में :
- आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC).
- परीक्षा का नाम : उत्तर प्रदेश वन दरोगा मुख्य परीक्षा-2022.
- विज्ञापन संख्या : 06-परीक्षा/2022.
- रिक्त पदों की संख्या : 701 पद।
- पद का नाम : वन दरोगा (फॉरेस्ट इंस्पेक्टर)।
- आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस।
- मुख्य परीक्षा की तिथि : जल्द जारी होगी।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
चयन प्रक्रिया : वन दरोगा पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और दस्तावेज सत्यापन के आधार किया जायेगा।
यूपीएसएसएससी वन दरोगा परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2023 :
परीक्षा पैटर्न – उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :
- परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।
- प्रश्न पत्र दोनों भाषाओं (हिंदी एवं अंग्रेजी) में उपलब्ध होगा।
- लिखित परीक्षा में 100 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा।
- परीक्षा ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा समयावधि 2 घंटे (120 मिनट्स) की होगी।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) नकारात्मक अंकन किया जायेगा।
यूपीएसएसएससी वन दरोगा मुख्य परीक्षा 2022 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा :
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | निर्धारित कुल अंक |
सामान्य हिंदी (General Hindi) | 25 | 25 |
गणित (Mathematics) | 25 | 25 |
सामान्य ज्ञान (GK) | 25 | 25 |
विषयगत ज्ञान | 25 | 25 |
कुल योग | 100 | 100 |
UPSSSC Van Daroga Syllabus 2023 in Hindi :
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी वन दरोगा मुख्य परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम ( UP Forest Inspector Syllabus 2022 in Hindi ) जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानि www.upsssc.gov.in पर अपलोड किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अनुमानित यूपी वन दरोगा पाठ्यक्रम 2022 निम्नवत लेख से भी प्राप्त कर सकते है।
अनुमानित पाठ्यक्रम |
सामान्य हिंदी (General Hindi) : अलंकार, रस, समास, संधि विच्छेद, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, तत्सम एवं तद्भव शब्द, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, वर्तनी, त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द।
अंकगणित और संख्यात्मक क्षमता (Arithmetic & Numerical Ability) : संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि, आकड़ों का वर्गीकरण, आवृत्ति, सारणीयन, बराम्बता बंटन, संचयी बराम्बता ,दण्ड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बराम्बता बहुभज, केंद्रीय माप, समांतर माध्य, माध्यमिक एवं बहुलक।
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) : राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास ,भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, राज्यव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या, सामान्य विज्ञान के दृष्टिकोण से दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं से सम्बंधित प्रश्न।
जैविक विविधता : पौधों और जानवरों की विविधता – वैज्ञानिक नामकरण में बुनियादी मुद्दे, वर्गीकरण का आधार। श्रेणियों / समूहों का पदानुक्रम, पौधों के प्रमुख समूह (मुख्य विशेषताएं) (बैक्टीरिया, हेलोफाइटा, ब्रायो फाइटा, टेरिडोफाइटा, जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म)। जानवरों के प्रमुख समूह (मुख्य विशेषताएं) (फाइला तक गैर-कॉर्डेट और कक्षाओं तक कॉर्डेट्स)।
सेल – जीवन की मूल इकाई : जीवन की एक बुनियादी इकाई के रूप में कोशिका; प्रोकैरियोटिक और यूकेरियोटिक कोशिकाएं, बहुकोशिकीय जीव; कोशिका झिल्ली और कोशिका भित्ति, कोशिका अंग; क्लोरोप्लास्ट, माइटोकॉन्ड्रिया, रिक्तिकाएं, ईआर, गॉल्जी तंत्र; नाभिक, गुणसूत्र – मूल संरचना, संख्या। ऊतक, अंग, अंग प्रणाली, जीव। जानवरों और पौधों के ऊतकों की संरचना और कार्य (जानवरों में चार प्रकार, पौधों में मेरिस्मेटिक और स्थायी ऊतक)।
स्वास्थ्य एवं रोग : स्वास्थ्य और इसकी विफलता। संक्रामक और गैर-संक्रामक रोग, उनके कारण और अभिव्यक्तियाँ। रोगाणुओं (वायरस, बैक्टीरिया और प्रोटोजोअन) के कारण होने वाले रोग और उनकी रोकथाम, उपचार और रोकथाम के सिद्धांत। पल्स पोलियो कार्यक्रम।
यूपीएसएसएससी वन दरोगा सिलेबस 2023 – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
सिलेबस डाउनलोड लिंक | डाउनलोड करें |
भर्ती विवरण लिंक | यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूपी फॉरेस्ट इंस्पेक्टर सिलेबस 2023 ( UP Van Daroga Syllabus in Hindi 2023 ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UPSSSC वन दरोगा परीक्षा का सिलेबस 2023 (यूपी वन दरोगा सिलेबस 2023) एवं यूपी वन दरोगा परीक्षा पैटर्न 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।