यूपी मैत्री भर्ती 2022 – UPLDB 2000 मैत्री टेक्निशियन वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 10 जून 2022

UP Maitri Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद (UPLDB) ने प्रदेश में जिला स्तर पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अन्तर्गत पशुपालकों के द्वार पर कृत्रिम पशु गर्भाधान सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के लिए मैत्री (मल्टीपरपज एआई टेक्निशियन इन रूरल इण्डिया) के पदों पर चयन एवं प्रशिक्षण हेतु विज्ञप्ति जारी की है। यूपीएलडीबी द्वारा यूपी मैत्री भर्ती 2022 के लिए 10वीं पास पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस यूपी पशुधन विकास मैत्री भर्ती 2022 (UPLDB मैत्री भर्ती 2022) के तहत राज्य के 75 जिलों में कुल 2000 रिक्त पदों पर भर्ती अभियान शुरू किया गया है।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस यूपी मैत्री टेक्निशियन रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उ0 प्र0 पशुधन विकास परिषद की अधिकृत वेबसाइट (www.upldb.up.gov.in) के माध्यम से 10 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तर प्रदेश मैत्री भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी मैत्री भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद (UPLDB)।
  • योजना का नाम : राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना।
  • विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्त पदों की संख्या : 2000 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की अवधि : 10 मई 2022 से 10 जून 2022 तक।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.upldb.up.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदश।

उत्तर प्रदेश मैत्री वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
मैत्री (मल्टीपरपज एआई टेक्निशियन इन रूरल इण्डिया) 2000 यूपीएलडीबी के नियमों के अनुसार

श्रेणीवार यूपी मैत्री रिक्ति 2022 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (UR & OBC) 1400
अनुसूचित जाति (SC) 500
अनुसूचित जनजाति (ST) 100
कुल योग 2000 पद
Note : जनपदवार रिक्ति विवरण हेतु अधिकृत विज्ञप्ति देखें।

UPLDB मैत्री भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

उत्तर प्रदेश मैत्री जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • अभ्यर्थी को उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद या इसके समकक्ष संस्थान से विज्ञान वर्ग में हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • वहीं अधिक योग्यता यानि इंटरमीडिएट (जीव विज्ञान) उत्तीर्ण अभ्यर्थी को वरीयता दी जायेगी।
  • इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पूर्व अधिकृत विज्ञप्ति अवश्य पढ़ें।

स्थानीयता : आवेदक सम्बंधित क्षेत्र की ग्राम पंचायत का निवासी हो।

आयु सीमा (01 अप्रैल 2022 को ) : आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस यूपी मैत्री टेक्निशियन रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्य के अनुसार तैयार मेरिट सूची/ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : आवेदन हेतु कोई शुल्क देय नहीं है।

यूपी मैत्री भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी पशुधन विकास मैत्री भर्ती 2022 के लिए यूपीएलडीबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.upldb.up.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPLDB Maitri Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञप्ति जारी होने की तिथि : 10 मई 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जून 2022.

UPLDB Maitri Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञप्ति लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश पशुधन विकास विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी 10 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस UPLDB मैत्री भर्ती 2022 ( UP Maitri Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का अधिकृत विज्ञप्ति के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status