यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 – UPSSSC 477 प्रवर्तन कांस्टेबल वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023

UP Pravartan Constable Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अन्तर्गत प्रवर्तन कांस्टेबल के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UPSSSC प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत कुल 477 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल वैकेंसी 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से 07 जुलाई 2023 से 28 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तर प्रदेश प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
  • परीक्षा का नाम : उ0प्र0 प्रवर्तन कांस्टेबल (सा0 च0 ) मुख्य परीक्षा -2023.
  • विज्ञापन संख्या : 04 /परीक्षा /2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 477 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 07 जुलाई 2023 से 28 जुलाई 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
प्रवर्तन कांस्टेबल 477 ₹ 5200 – 20,200/- ग्रेड पे 1900/- (लेवल-2)

श्रेणी-वार UPSSSC प्रवर्तन कांस्टेबल रिक्ति विवरण 2023 :

कैटेगरी रिक्त पद
GEN 225
EWS 47
OBC 99
SC 93
ST 13
कुल योग 477 पद

UP Pravartan Constable Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा अथवा सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास पीईटी-2022 स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023) : अभ्यर्थी ने 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 25  वर्ष से अधिक की आयु प्राप्त न की हो।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा, कम्प्यूटर प्रवीणता परीक्षा तथा शारीरिक मानक/ शारीरिक प्रवीणता/ दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

शारीरिक मानक : इस उत्तर प्रदेश प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी की शारीरिक मानक निम्न प्रकार होनी चाहिए :

शारीरिक मानक पुरुष महिला
ऊँचाई 160 सेन्टीमीटर 147 सेन्टीमीटर
वक्ष (सीना) 79 – 84 से.मी. N/A
वजन 40 किलोग्राम

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्नानुसार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
SC/ ST उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-

UPSSSC प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Pravartan Constable Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि : 24 जून 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 07 जुलाई 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 जुलाई 2023.
  • ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 28 जुलाई 2023.
  • शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 04 अगस्त 2023

UP Pravartan Constable Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
पाठ्यक्रम डाउनलोड लिंक यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल सिलेबस 2023
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
लेटेस्ट सरकारी भर्ती 2023 लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में 12 वीं पास सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस UPSSSC प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 ( UP Pravartan Constable Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत विज्ञापन (Advt. No. – 04/परीक्षा/2023) के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UPSSSC भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status