यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 – UPSRTC 3000 संविदा परिचालक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन शुरू। यहाँ पूरी डिटेल्स पढ़ें।
UP Roadways Samvida Conductor Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) प्रदेश में 3000 संविदा बस परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। फिलहाल, यूपीएसआरटीसी द्वारा आगरा, कानपुर, झांसी, मेरठ, अयोध्या, आजमगढ़ एवं देवीपाटन क्षेत्र के अन्तर्गत यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। आवेदन करने की तिथि सभी के लिए अलग-2 होगी। इस UPSRTC संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 के तहत करीब 3 हजार संविदा परिचालक पदों पर भर्ती की जाएगी। अन्य क्षेत्रों के लिए भर्ती विज्ञापन जल्द ही जारी किये जायेंगे।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर रिक्रूटमेंट 2023 हेतु उ.प्र. सेवायोजन पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट (www.sewayojan.up.nic.in) के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस यूपी परिवहन निगम संविदा परिचालक भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
UP Roadways Conductor Vacancy 2023 Latest News in Hindi |
Latest Update : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) जल्द ही 3000 संविदा बस कंडक्टर के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करने वाला है। समाचार सूत्रों के अनुसार यूपी रोडवेज संविदा परिचालक भर्ती के लिए प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अधिकारीयों को मंजूरी दे दी गई है। पहले यह भर्ती निगम द्वारा की जाती थी लेकिन अब जेम पोर्टल के जरिए की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए निम्नवत यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।

यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- निगम का नाम : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC)।
- विज्ञापन संख्या : उल्लेखित नहीं है।
- रिक्तियों की कुल संख्या : 3000 पद (Tentative)।
- नौकरी का प्रकार : उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : अन्य क्षेत्र के लिए जल्द जारी होगी।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.upsrtc.up.gov.in
- नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।
यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर वैकेंसी 2022-23 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
संविदा कंडक्टर | 3000 | ₹ 12500/- लगभग (किमी ज्यादा होने पर वेतन भी बढ़ेगा) |
क्षेत्र/ जिले-वार यूपी परिवहन निगम संविदा परिचालक रिक्ति विवरण 2022-23 :
क्षेत्र/ जिला का नाम | कुल रिक्त पद | आवेदन की अवधि | अधिकृत भर्ती नोटिस |
इटावा | 78 | — | Coming Soon |
गोरखपुर ![]() |
406 | 15 Feb 2023 से 23 Feb 2023 | Download |
झांसी | 175 | 28 Dec 2022 से 04 Jan 2023 | Download |
आगरा | 173 | 17 Nov 2022 से 25 Nov 2022 | Download |
अलीगढ़ | 252 | — | Coming Soon |
नोएडा | 95 | — | Coming Soon |
वाराणसी | 83 | — | Coming Soon |
आजमगढ़ | 198 | 06 Feb 2023 से 14 Feb 2023 | Download |
प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, जौनपुर, मिर्जापुर | 265 | 20 Jan 2023 से 28 Jan 2023 | Download |
सहारनपुर | 360 | 20 Jan 2023 से 28 Jan 2023 | Download |
हरदोई | 86 | — | Coming Soon |
बाँदा | 209 | — | Coming Soon |
लखनऊ | 289 | — | Coming Soon |
बरेली | 277 | — | Coming Soon |
मुरादाबाद | 436 | — | Coming Soon |
देवीपाटन ![]() |
107 | 17 Feb 2023 से 25 Feb 2023 | Download |
अयोध्या ![]() |
100 | 13 Feb 2023 से 21 Feb 2023 | Download |
कानपुर | 191 | 08 Dec 2022 से 16 Dec 2022 | Download |
गाज़ियाबाद | 80 | — | Coming Soon |
मेरठ | 241 | 18 Jan 2023 से 21 Jan 2023 | Download |
कुल योग | 3000 पद (Approx) |
UP Roadways Samvida Conductor Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12 वीं उत्तीर्ण तथा उसके पास ट्रिपल सी (CCC) प्रमाणपत्र होना चाहिए। अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आगामी भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक देखें।
आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।
चयन प्रक्रिया : इस यूपी परिवहन निगम संविदा परिचालक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन आगामी भर्ती विज्ञापन में प्रकाशित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क की स्पष्ट जानकारी के लिए आगामी यूपीएसआरटीसी संविदा कंडक्टर भर्ती 2022 विज्ञापन का इन्तजार करें।
UPSRTC संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपी रोडवेज संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 हेतु उत्तर प्रदेश रोडवेज के सेवायोजन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट (www.sewayojan.up.nic.in) के माध्यम से निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
UPSRTC Samvida Conductor Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 17 फरवरी 2023.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 फरवरी 2023.
UP Roadways Samvida Conductor Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
भर्ती न्यूज़ स्रोत लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तर प्रदेश के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस यूपीएसआरटीसी संविदा कंडक्टर भर्ती 2023 ( UP Roadways Samvida Conductor Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। UPSRTC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की अधिकृत वेबसाइट (www.upsrtc.com) विजिट करें।