यूपी सचिवालय कंप्यूटर सहायक भर्ती 2023 – UPSSSC 175 सेक्रेटेरिएट कंप्यूटर असिस्टेंट वैकेंसी हेतु जल्द शुरू होंगे आवेदन। यहाँ पूरी डिटेल्स जानें।
UP Sachivalaya Computer Sahayak Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग के अन्तर्गत कंप्यूटर सहायक (कंप्यूटर असिस्टेंट) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करने वाला है। यूपीएसएसएससी द्वारा जल्द ही यूपी सचिवालय कंप्यूटर सहायक भर्ती 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। इस UPSSSC सचिवालय कंप्यूटर सहायक भर्ती 2023 के तहत करीब 175 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस यूपी सेक्रेटेरिएट कंप्यूटर असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से आगामी तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर सहायक भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
UP Sachivalaya Computer Sahayak Vacancy 2023 Latest News in Hindi |
लेटेस्ट अपडेट : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द सचिवालय में रिक्त चल रहे 175 कंप्यूटर सहायक के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करने वाला है। समाचार सूत्रों के मुताबिक अपर मुख्य सचिव सचिवालय ने इस भर्ती का अधियाचन (प्रस्ताव) उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए निम्नवत हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर कटिंग के माध्यम से यूपी सचिवालय कंप्यूटर सहायक वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ें।

यूपी सचिवालय कंप्यूटर सहायक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन।
- भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
- विज्ञापन संख्या : जल्द प्रकाशित होगा।
- रिक्त पदों की संख्या : 175 पद।
- नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : जल्द जारी होगी।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
- नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।
यूपी सचिवालय कंप्यूटर सहायक वैकेंसी 2023 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
सचिवालय कंप्यूटर सहायक | 175 | ₹ 5200 – 20200/- + ग्रेड पे ₹ 1900/- |
UP Sachivalaya Computer Sahayak Bharti 2023 हेतु पात्रता मानदंड :
शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण तथा उसके पास ‘O’ लेवल/ पीजीडीसीए/ सीसीसी प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी आगामी भर्ती विज्ञापन का इंतज़ार करें।
आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष हो।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस यूपी सेक्रेटेरिएट कंप्यूटर असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणी-वार निर्धारित शुल्क निम्नानुसार है :
कैटेगरी | देय शुल्क |
GEN और OBC उम्मीदवारों के लिए | ₹ 25/- |
SC/ ST उम्मीदवारों के लिए | ₹ 25/- |
PWD उम्मीदवारों के लिए | ₹ 25/- |
UPSSSC सचिवालय कंप्यूटर सहायक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी सचिवालय कंप्यूटर सहायक भर्ती 2023 के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Secretariat Computer Assistant Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : Coming Soon.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : Coming Soon.
- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : Coming Soon.
UP Sachivalaya Computer Sahayak Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :
Important Links Area | |
भर्ती लघु अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें (Available Soon) |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी ग्रेजुएट पास भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस UPSSSC सचिवालय कंप्यूटर सहायक भर्ती 2023 ( UP Sachivalaya Computer Sahayak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UPSSSC भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।