यूपी शुगर मिल भर्ती 2021 – UPCSFFL 93 प्रधान प्रबंधक, मुख्य गन्ना अधिकारी एवं विभिन्न वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 28 फरवरी 2021

UP Sugar Mill Bharti 2021 – उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड (UPCSFFL), लखनऊ ने प्रधान प्रबंधक, मुख्य गन्ना अधिकारी, मुख्य रसायनविद, मुख्य लेखाकार एवं विभिन्न पदों पर संविदा के आधार (पूर्णतयः अस्थाई) नियुक्ति हेतु भर्ती अधिसूचना जारी की है। आर्गेनाईजेशन द्वारा यूपी शुगर मिल भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल भर्ती 2021 के तहत कुल 93 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।

इच्छुक एवं अपेक्षित योग्यता वाले अभ्यर्थी यूपी शुगर मिल रिक्रूटमेंट 2021 के लिए उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़ फेडरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 08 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस यूपी शुगर मिल जॉब्स 2021 (UPCSFFL भर्ती 2021) से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे जैसे रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी शुगर मिल भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • संघ का नाम : उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड (UPCSFFL)।
  • विज्ञापन संख्या : उल्ल्खित नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 93 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की तिथि : 08 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsugarfed.org | www.upcane.gov.in
  • नौकरी का स्थान : लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल वैकेंसी 2021 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
प्रधान प्रबंधक 22 आर्गेनाईजेशन के नियमानुसार
मुख्य गन्ना अधिकारी 20
मुख्य रसायनविद 12
मुख्य लेखाकार 20
मुख्य अभियंता 13
आसवानी प्रबंधन 06
कुल योग 93 पद 

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक/ बी.ई/ बी.टेक/ स्नातकोत्तर/ सी.ए. / आईसीडब्ल्यूए / आईसीएमए उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकरी हेतु अधिकृत UPCSFFL भर्ती 2021 अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (01 फरवरी 2021 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु  55 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।

UPCSFFL चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश शुगर मिल भर्ती 2021 में उपर्युक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू ) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित नॉन-रिफन्डेबिल आवेदन शुल्क का भुगतान आर.टी.जी.एस. के माध्यम से उ.प्र. सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड, लखनऊ के पक्ष में जमा करनी होगी। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य श्रेर्णी के लिए : ₹ 500/-
एससी /एसटी, ओबीसी  एवं ईडब्ल्यूएस  के लिए : ₹ 250/-

आर.टी.जी.एस. के माध्यम से धनराशि जमा करने हेतु खाता संख्या एवं बैंक संबंधी विवरण निम्नवत है :

बैंक संबंधी विवरण
खाता धारक का नाम UP CO-OP. SUGAR FACTORIES FEDRATION LTD, LKO
बैंक का नाम STATE BANK OF INDIA
शाखा VIDHAN SABHA MARG, LUCKNOW
खाता संख्या 39972134804
आई.एफ.एस.सी. कोड SBIN0060284

यूपी शुगर मिल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल भर्ती 2021 (UPCSFFL भर्ती 2021) हेतु उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.upsugarfed.org) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके 08 फरवरी 2021 से 28  फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UP Sugar Mill Recruitment 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 08 फरवरी 202.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 फरवरी 2021.

UP Sugar Mill Vacancy 2021 Online Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
अधिकृत भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल में संविदा नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस यूपी शुगर मिल रिक्रूटमेंट 2021 (UP Sugar Mill Bharti 2021) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, UPCSFFL भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़ फेडरेशन लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट (www.upsugarfed.org) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status