यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023 – UPSSSC 382 एक्स-रे तकनीशियन वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 05 जुलाई 2023

UP X-Ray Technician Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ के अन्तर्गत एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023 के लिए भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023 के तहत कुल 382 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन वैकेंसी 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से 15 जून 2023 से 05 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस यूपी एक्स-रे तकनीशियन भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ।
  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
  • परीक्षा का नाम : उ0प्र0 एक्स-रे टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा -2023.
  • विज्ञापन संख्या : 02 /परीक्षा /2023.
  • रिक्त पदों की संख्या : 382 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 15 जून 2023 से 05 जुलाई 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
एक्स-रे टेक्नीशियन 382 ₹ 9300 – 34800/- ग्रेड पे 4200/- (लेवल-6)

श्रेणी-वार UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन रिक्ति विवरण 2023 :

कैटेगरी रिक्त पद
GEN 153
EWS 38
OBC 103
SC 80
ST 08
कुल योग 382 पद

UP X-Ray Technician Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी के पास उत्तर प्रदेश चिकित्सा संकाय का एक्स-रे में डिप्लोमा अथवा उक्त संकाय द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य अर्हता तथा पीईटी-2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023) : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष हो।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस यूपी एक्स-रे तकनीशियन भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन हेतु श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्नानुसार है :

कैटेगरी देय शुल्क
GEN और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
SC/ ST उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-
PWD उम्मीदवारों के लिए ₹ 25/-

UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023 के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC X-Ray Technician Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि : 08 जून 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 15 जून 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 जुलाई 2023.
  • ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 05 जुलाई 2023.

UP X-Ray Technician Vacancy 2023 Online Form – उपयोगी लिंक्स :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
पाठ्यक्रम डाउनलोड लिंक यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन सिलेबस 2023
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
लेटेस्ट सरकारी भर्ती 2023 लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 12 वीं पास सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023( UP X-Ray Technician Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UPSSSC भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status