यूपीपीएससी सिविल जज भर्ती 2022 – UPPSC 303 न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 06 जनवरी 2023

UPPSC Civil Judge Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उ. प्र. न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2022 के तहत सिविल जज के पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा यूपीपीएससी सिविल जज भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इस यूपी सिविल जज भर्ती 2022 के तहत कुल 303 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनकी संख्या परिस्थितियों/ आवश्यकतानुसार घट-बढ़ सकती है।

इच्छुक एवं अपेक्षित योग्यता वाले उम्मीदवार इस यूपीपीएससी सिविल जज रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उ.प्र. लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.uppsc.up.nic.in) के माध्यम से 10 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपीपीएससी सिविल जज भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)।
  • परीक्षा का नाम : उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जू0डि0) परीक्षा 2022
  • विज्ञापन संख्या : A-5/E-1/2022.
  • रिक्तियों की संख्या : 303 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 10 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.uppsc.up.nic.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपीपीएससी सिविल जज वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) 303 ₹ 27700- 770- 35090- 920- 40450- 1080- 44770/-

श्रेणी-वार यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज रिक्ति विवरण 2022 :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
GEN (UR) 123
EWS 30
OBC 81
SC 63
ST 06
कुल योग 303 पद

UPPSC Civil Judge Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय/ संस्थान से लॉ में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी हेतु विस्तृत विज्ञापन को आवेदन करने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी को 22 वर्ष की आयु अवश्य पूरी करनी चाहिए और उन्हें 35 वर्ष से अधिक उम्र का नहीं होना चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज भर्ती 2022 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग) से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार होगा :

आवेदन शुल्क विवरण
जनरल / ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए रु. 125/-
एससी / एसटी अभ्यर्थियों के लिए रु. 65/-
दिव्यांगजन के लिए रु. 25/-

यूपी सिविल जज भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस यूपीपीएससी सिविल जज भर्ती 2022 के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट (www.uppsc.up.nic.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UP Civil Judge Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि : 10 दिसंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 10 दिसम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि : 06 जनवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 जनवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन सबमिट किये जाने की अंतिम तिथि : 10 जनवरी 2023.

UPPSC Civil Judge Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक Hindi | English
संक्षिप्त विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए फॉलो करें Free Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे अर्हताधारी उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस उत्तर प्रदेश सिविल जज भर्ती 202 ( UPPSC Civil Judge Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी विभागीय विज्ञापन को डाउनलोड कर यूपीपीएससी नौकरी विवरण का अवलोकन भलीभांति कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अन्य UPPSC भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट यानि www.uppsc.up.nic.in को विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status