यूपीआरवीयूएनएल भर्ती 2022 – UPRVUNL 63 लेखा लिपिक, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) एवं अन्य वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 25 जून 2022

UPRVUNL Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने समूह ‘ख’ एवं ‘ग’ के अन्तर्गत लेखा लिपिक, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), मुख्य रसायनज्ञ एवं अपर निजी सचिव के पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। निगम द्वारा यूपीआरवीयूएनएल भर्ती 2022 के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UPRVUNL भर्ती 2022 के तहत 63 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिन्हें प्रतियोगात्मक परीक्षा द्वारा भरा जायेगा।

इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस यूपीआरवीयूएनएल रिक्रूटमेंट 2022 के लिए यूपीआरवीयूएनएल की आधिकारिक वेबसाइट (www.uprvunl.org) के माध्यम से 04 जून 2022 से 25 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पाद निगम लिमिटेड भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और इत्यादि निम्नवत हैं।

यूपीआरवीयूएनएल भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : उ0 प्र0 राज्य विद्युत उत्पाद सेवा आयोग।
  • निगम का नाम : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पाद निगम लिमिटेड (UPRVUNL)।
  • विज्ञापन संख्या : U-47/UPRVUSA/2022.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 63 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की तिथि : 04 जून 2022 से 25 जून 2022 तक।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.uprvunl.org
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

पद-वार यूपीआरवीयूएनएल वैकेंसी 2022 का विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान (सैलरी)
लेखा लिपिक (Account Clerk) 45 ₹ 27200/- (लेवल – 04) प्रति माह
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) 09 ₹ 36800/- (लेवल – 06) प्रति माह
मुख्य रसायनज्ञ (Chief Chemist) 05 ₹ 56100/- (लेवल – 10) प्रति माह
अपर निजी सचिव (APS) 04 ₹ 47600/- (लेवल – 08) प्रति माह
कुल योग 63 पद

श्रेणी-वार यूपीआरवीयूएनएल रिक्ति विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्तियों की संख्या
लेखा लिपिक सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य रसायनज्ञ अपर निजी सचिव
अनारक्षित (UR) 16 02 03 02
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 15 04 01 01
अनुसूचित जाति (SC) 09 02 01 01
अनुसूचित जनजाति (ST) 01 00 00 00
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 04 01 00 00
कुल योग 45 09
05
04

UPRVUNL Bharti 2022 के लिए पात्रता मापदंड :

यूपीआरवीयूएनएल जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • लेखा लिपिक के लिए : अभयर्थी के पास केंद्र सरकार/ राज्य सरकार के अधिनियम द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय / डीम्ड विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर पर हिन्दी/अंग्रेजी में न्यूनतम टाइपिंग स्पीड 30/40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि। हिंदी टंकण में न्यूनतम में 30 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • मुख्य रसायनज्ञ के लिए : अभ्यर्थी के पास विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से कम से कम द्वितीय श्रेणी में रसायन विज्ञान में एम.एस.सी. डिग्री होनी चाहिए।
  • अपर निजी सचिव के लिए : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि। हिंदी आशुलेखन में 80 शब्द प्रति मिनट की गति और हिंदी व अंग्रेजी टंकण में 40-40 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • इसकी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी हेतु अधिकृत भर्ती विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पाद निगम लिमिटेड भर्ती 2022 में उपर्युक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जायेगा। चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी हेतु अधिकृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग अथवा ई-चालान का उपयोग करके करना होगा। श्रेणी वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

आवेदन शुल्क विवरण
एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए (यूपी के मूल निवासी) : रु. 826/-
यूपी के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रु. 12/-
अन्य श्रेणी उम्मीदवारों के लिए : रु. 1180/-

UPRVUNL भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपीआरवीयूएनएल भर्ती 2022 के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट (www.uprvunl.org) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UPRVUNL Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि : 04 जून 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जून 2022.
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जून 2022.
  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तिथि : Update Later.

UPRVUNL Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक :

Important Links Area
आधिकारिक विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती 2022 ( UPRVUNL Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status