यूपीएसईएसएसबी टीजीटी भर्ती 2022 – UPSESSB 3539 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022

UPSESSB TGT Bharti 2022 – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज ने प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी  किया है। बोर्ड द्वारा यूपीएसईएसएसबी टीजीटी भर्ती 2022 के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस उत्तर प्रदेश टीजीटी भर्ती 2022 ( UP TGT Bharti 2022 ) के तहत कुल 3539 रिक्त पदों पर योग्य बालक/ बालिकाओं का चयन किया जायेगा।

इच्छुक एवं अपेक्षित योग्यता वाले अभ्यर्थी इस यूपीएसईएसएसबी टीजीटी रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsessb.org) के माध्यम से 09 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस यूपी टीजीटी भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपीएसईएसएसबी टीजीटी भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज ।
  • विज्ञापन संख्या : 01/ 2022/प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक.
  • पद का नाम : ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)।
  • पदों की कुल संख्या : 3539 पद।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की अवधि : 09 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.upsessb.org
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपीएसईएसएसबी टीजीटी वैकेंसी 2022 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) 3539 ₹ 44900 – 142400/- + ग्रेड पे 4600/- (लेवल-7)

विषय-वार यूपी टीजीटी वैकेंसी 2022 विवरण :

विषय का नाम बालक बालिका
हिंदी 509 48
गणित 508 25
गृह विज्ञान 139 40
उर्दू 12 01
अंग्रेजी 511 46
कला 132 16
सामाजिक विज्ञान 337 46
संस्कृत 264 27
विज्ञान 499 41
वाणिज्य 38 00
कृषि 47 00
जीव विज्ञान 49 01
शारीरिक शिक्षा 157 13
संगीत वादन 04 06
संगीत गायन 07 16
योग 3213 326
कुल योग 3539 पद

UPSESSB TGT Bharti 2022 के लिए पात्रता मापदंड :

शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से सम्बंधित विषय में स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास बी.एड. डिग्री अन्य समकक्ष डिग्री होना चाहिए। अभ्यर्थी इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पूर्व अधिकृत विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 01 जुलाई 2022 को 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

UPSESSB चयन प्रक्रिया : इस उत्तर प्रदेश टीजीटी भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुये डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या SBI चालान के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम देय शुल्क
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए : ₹ 750/-
एससी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए : ₹ 450/-
एसटी श्रेणी के लिए : ₹ 250/-

यूपी टीजीटी भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस UPSESSB TGT शिक्षक भर्ती 2022 के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट (www.upsessb.org) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UP TGT Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • आनलाइन आवेदन (भाग-1) पंजीकरण की प्रारम्भ तिथि : 09 जून 2022.
  • आवेदन शुल्क जमा करने हेतु प्रारम्भ तिथि : 09 जून 2022.
  • आनलाइन आवेदन (भाग-1) पंजीकरण की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2022.
  • आवेदन शुल्क जमा करने हेतु अंतिम तिथि : 13 जुलाई 2022
  • आनलाइन आवेदन (भाग-2) सबमिट करने की अंतिम तिथि : 16 जुलाई 2022.

UP TGT Vacancy 2022 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सिलेबस डाउनलोड लिंक यूपी टीजीटी पीजीटी सिलेबस 2022
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में में टीचिंग जॉब्स की तलाश कर रहे निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस यूपीएसईएसएसबी टीजीटी भर्ती 2022 (UPSESSB TGT Bharti 2022) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस UPSESSB भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsessb.org) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status