यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 – UPUMS 600 नर्सिंग अधिकारी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 08 जून 2023
UPUMS Nursing Officer Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई इटावा ने कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। विश्वविद्यालय द्वारा यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए सुयोग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UPUMS नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 के तहत कुल 600 रिक्तियां प्रकाशित की गई हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी 2023 के लिए उ.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upums.ac.in) के माध्यम से निम्नलिखित प्रस्तावित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस यूपीयूएमएस सैफई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :
- संस्थान का नाम : उ.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS)।
- परीक्षा का नाम : कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)- 2023.
- विज्ञापन संख्या : UPUMS Nursing Officer CBT 2023.
- रिक्त पदों की संख्या : 600 पद।
- नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी।
- आवेदन करने की अवधि : 19 मई 2023 से 08 जून 2023 तक।
- आवेदन की विधि : ऑनलाइन।
- ऑफिशियल वेबसाइट : www.upums.ac.in
- नौकरी का स्थान : सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश।
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी 2023 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
नर्सिंग ऑफिसर | 600 | ₹ 44900 – 142400/- (लेवल-7) |
श्रेणी-वार UPUMS नर्सिंग अधिकारी रिक्ति 2023 विवरण :
श्रेणी का नाम | रिक्त पद |
UR (GEN) | 240 |
EWS | 60 |
OBC | 162 |
SC | 126 |
ST | 12 |
कुल योग | 600 पद |
UPUMS Nursing Officer Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से बी0एस0सी0 नर्सिंग/ डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) उत्तीर्ण होना चाहिए और राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अप्लाई करने से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (01 जनवरी 2023 को ) : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस यूपीयूएमएस सैफई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क + जीएसटी) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार निर्धारित आवेदन शुल्क निम्न प्रकार हैं :
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए | ₹ 2360/- |
एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए | ₹ 1416/- |
UPUMS नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक एवं निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवार यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए उ.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.upums.ac.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित प्रस्तावित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPUMS Saifai Nursing Officer Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 19 मई 2023.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 जून 2023.
- सामान्य पात्रता परीक्षा की तिथि : अपडेट लेटर.
UPUMS Nursing Officer Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
लेटेस्ट सरकारी भर्ती लिंक | RojgarResult |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई इटावा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस यूपीयूएमएस नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2023 ( UPUMS Nursing Officer Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर प्रकाशित नोर्देशों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इसके विस्तृत विवरण के लिए कृपया, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट (www.upums.ac.in) विजिट करें।