उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2023 – UKPSC 91 गन्ना पर्यवेक्षक एवं दुग्ध पर्यवेक्षक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 03 जनवरी 2024

Uttarakhand Ganna Paryavekshak Bharti 2023 – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक एवं दुग्ध पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है। यूकेपीएससी द्वारा उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UKPSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 91 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 13 पद दुग्ध पर्यवेक्षक एवं 78 पद गन्ना पर्यवेक्षक के शामिल है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड गन्ना सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (www.ukpsc.net.in) के माध्यम से 14 दिसंबर 2023 से 03 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक वैकेंसी 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि की जानकारी निम्नवत है।

उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • भर्ती आयोग का नाम : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)।
  • परीक्षा का नाम : राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023.
  • विज्ञापन संख्या : A-3/DR/G.D.S. & S.C.S./E-5/2023-24.
  • रिक्त पदों की संख्या : 91 पद।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तराखंड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 14 दिसम्बर 2023 से 03 जनवरी 2024 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.psc.uk.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।

उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
गन्ना पर्यवेक्षक 78 ₹ 21,700 – 69,100/-  (लेवल -3)
दुग्ध पर्यवेक्षक 13 ₹ 19,900 – 63,200/-  (लेवल -2)
कुल योग
91 पद

श्रेणी-वार UKPSC गन्ना सुपरवाइजर वैकेंसी विवरण 2023 :

श्रेणी का नाम गन्ना पर्यवेक्षक दुग्ध पर्यवेक्षक
अनारक्षित 52  11
अनुसूचित जाति 12  00
अनुसूचित जनजाति 05  00
अन्य पिछड़ा वर्ग 00  00
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 09  02
कुल योग 78 पद 13 पद

Uttarakhand Ganna Paryavekshak Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

अनिवार्य शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तरांचल से इण्टरमीडिएट कृषि सहित परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो, या माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तरांचल से हाईस्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा वह किसी मान्यता प्राप्त संस्था का कृषि में दो वर्ष का डिप्लोमा रखता हो। इसकी अधिक जानकारी के लिए UKPSC द्वारा प्रकाशित विस्तृत भर्ती विज्ञापन को आवेदन से पूर्व अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम तथा अधिकतम आयु निम्न प्रकार होनी चाहिए:

  • गन्ना पर्यवेक्षक के लिए : 21 से 42 वर्ष।
  • दुग्ध पर्यवेक्षक के लिए : 18 से 42 वर्ष।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। इसकी पूरी जानकारी के लिए अधिकृत विज्ञापन देखें।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क (आवेदन शुल्क + प्रोसेसिंग शुल्क टैक्स सहित) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) से करना होगा। कैटेगरी वाइज  आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम देय शुल्क
GEN, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए : ₹ 172.30/-
उत्तराखंड के SC/ ST उम्मीदवारों के लिए : ₹ 82.30/-
दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 22.30/-
उत्तराखण्ड प्रभावित/ अनाथ बच्चे के लिए Nill

UKPSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2023 के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट (www.ukpscnet.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UKPSC Sugarcane Supervisor Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 14 दिसम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : 14 दिसम्बर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 03 जनवरी 2024.
  • परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 03 जनवरी 2024.

Uttarakhand Ganna Paryavekshak Vacancy 2023 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुडें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखण्ड कृषि एवं दुग्ध विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस उत्तराखंड दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2023 ( Uttarakhand Ganna Paryavekshak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। इस UKPSC भर्ती 2024 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.psc.uk.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status