उत्तराखंड विधान सभा भर्ती 2021 – UKVS 33 ग्रुप B एवं C वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2021

Uttarakhand Vidhan Sabha Bharti 2021 विधान सभा, उत्तराखण्ड ने विधानसभा सचिवालय में समूह ‘ख’ एवं ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है। विधान सभा द्वारा उत्तराखंड विधान सभा भर्ती 2021 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस उत्तराखंड विधान सभा सचिवालय भर्ती 2021 के तहत कुल 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक एवं निर्धारित पात्रता वाले अभ्यर्थी इस उत्तराखंड विधान सभा रिक्रूटमेंट 2021 के लिए विभाग (UKVS) की अधिकृत वेबसाइट (www.ukvidhansabha.uk.gov.in) के माध्यम से 01 अक्टूबर 2021 से 30 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस उत्तराखंड विधानसभा भर्ती 2021 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।

उत्तराखंड विधान सभा भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : विधान सभा सचिवालय, उत्तराखण्ड।
  • विज्ञापन संख्या : 01/2021.
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 33 पोस्ट्स ।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तराखंड सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 01 से 30 अक्टूबर 2021 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.ukvidhansabha.uk.gov.in
  • नौकरी का स्थान : देहरादून, उत्तराखण्ड।

पद-वार उत्तराखंड विधान सभा वैकेंसी 2021 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
प्रतिवेदक 03 ₹ 15600 – 39100/- (ग्रेड पे 5400) लेवल -10
अपर निजी सचिव 05 ₹ 9300 – 34800/- (ग्रेड पे 4800) लेवल -08
समीक्षा अधिकारी 01
समीक्षा अधिकारी (लेखा) 02
सहायक समीक्षा अधिकारी (शोध एवं संदर्भ) 01 ₹ 9300 – 34800/- (ग्रेड पे 4600) लेवल -07
व्यवस्थापक 02
लेखाकार 01 ₹ 9300 – 34800/-  (ग्रेड पे 4200) लेवल -06
सहायक लेखाकार 01 ₹ 5200 – 20200/-  (ग्रेड पे 2800) लेवल -05
सहायक फोरमैन 02
सूचीकार 01
कंप्यूटर ऑपरेटर 01
कंप्यूटर असिस्टेंट 04 ₹ 5200 – 20200/-  (ग्रेड पे 2400) लेवल -04
वाहन चालक 01 ₹ 5200 – 20200/-  (ग्रेड पे 2000) लेवल -03
रक्षक (पुरुष) 05
रक्षक (महिला) 02
कुल योग 33 पद

उत्तराखंड विधान सभा सचिवालय भर्ती 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान  से इंटरमीडिएट परीक्षा / स्नातक/ स्नातकोत्तर/ प्रासंगिक डिसिप्लिन में डप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। पद-वार शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2021 को) : अभ्यर्थी की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड विधानसभा भर्ती 2021 में उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार निर्धारित शुल्क निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम परीक्षा शुल्क
GEN/ OBC/ EWS के लिए : ₹ 975/-
यूके के SC / ST वर्ग के लिए : ₹ 875/-
दिव्यांग (PWD) के लिए : ₹ 150/-

उत्तराखंड विधान सभा भर्ती 2021 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस उत्तराखंड विधान सभा रिक्रूटमेंट 2021 में अप्लाई करने के लिए उत्तराखण्ड विधान सभा सचिवालय (UKVS) की आधिकारिक वेबसाइट (www.ukvidhansabha.uk.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UK Vidhan Sabha Bharti 2021 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 01 अक्टूबर 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 01 अक्टूबर 2021.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 अक्टूबर 2021.
  • ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की अंतिम तिथि : 01 नवम्बर 2021.
  • लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि : अपडेट लेटर.

UK Vidhan Sabha Vacancy 2021 Online Form – उपयोगी लिंक :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक न्यू रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस उत्तराखंड विधान सभा सचिवालय भर्ती 2021 ( Uttarakhand Vidhan Sabha Bharti 2021 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। UKVS भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड विधान सभा सचिवालय की अधिकृत वेबसाइट (www.ukvidhansabha.uk.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status