उत्तराखंड व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती 2024 – UKSSSC 60 व्यायाम प्रशिक्षक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 11 फरवरी 2024

Uttarakhand Vyayam Prashikshak Bharti 2024 – उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में व्यायाम प्रशिक्षक (योग अनुदेशक) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। यूकेएसएसएससी द्वारा उत्तराखंड व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती 2024 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस UKSSSC व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस उत्तराखंड व्यायाम प्रशिक्षक वैकेंसी 2024 के लिए यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) के माध्यम से 22 जनवरी 2024 से 11 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस यूकेएसएसएससी व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती 2024 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और इत्यादि निम्नांकित है।

उत्तराखंड व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती 2024 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखंड सरकार।
  • भर्ती आयोजक का नाम : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)।
  • परीक्षा का नाम : उत्तराखंड व्यायाम प्रशिक्षक परीक्षा-2024.
  • विज्ञापन संख्या : 53/उ.अ.से.च.आ./2024.
  • रिक्तियों की संख्या : 60 पद।
  • नौकरी का प्रकार : उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 22 जनवरी 2024 से 11 फरवरी 2024 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.sssc.uk.gov.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तराखण्ड।

उत्तराखंड व्यायाम प्रशिक्षक वैकेंसी 2024 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
व्यायाम प्रशिक्षक (योग अनुदेशक) 60 ₹ 29,200 – 92,300/- (लेवल – 5)

श्रेणी-वार उत्तराखंड योग अनुदेशक वैकेंसी 2024 विवरण :

श्रेणी का नाम
रिक्तियों की संख्या
अनारक्षित/ सामान्य (UR/ GEN) 15 +1 = 16
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 05
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 10
अनुसूचित जाति (SC) 15
अनुसूचित जनजाति (ST) 03
कुल योग 60 पद

Uttarakhand Vyayam Prashikshak Bharti 2024 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिणिक योग्यता : अभ्यर्थी को भारत में विधि द्वारा स्तापित किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण तथा उसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से बी.पी.एड. अथवा योग शिक्षा में न्यूनतम 02 वर्ष का प्रमाण पत्र अथवा उपाधि होनी चाहिए। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन अवश्य देखें।

आयु सीमा (01 जुलाई, 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस उत्तराखंड योग अनुदेशक भर्ती 2024 ( UKSSSC Yoga Anudeshak Bharti 2024 ) में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और सीएससी केन्द्र  के द्वारा करना होगा।  श्रेणी-वार परीक्षा शुल्क निम्न प्रकार होगा :

श्रेणी का नाम देय शुल्क
अनारक्षित/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹ 300/-
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹ 150/-

UKSSSC व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती 2024 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आगामी उत्तराखंड व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती 2024 के लिए यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UKSSSC Vyayam Prashikshak Bharti 2024 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 18 जनवरी 2024.
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 22 जनवरी 2024.
  • ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि : 11 फरवरी 2024.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 11 फरवरी 2024.
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अवधि : 13 से 15 फरवरी 2024 तक।
  • लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि : — मार्च 2024.

Uttarakhand Vyayam Prashikshak Vacancy 2024 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Area
विभागीय विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तराखंड युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो उत्तराखण्ड के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस UKSSSC व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती 2024Uttarakhand Vyayam Prashikshak Bharti 2024 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। UKSSSC भर्ती 2024 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status