एफकैट एप्लीकेशन फॉर्म 2023 – AFCAT (02/2023) परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 जून 2023
AFCAT Online Form 2023 – भारतीय वायु सेना (इंडियन एयर फोर्स) ने हाल ही में एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 02/2023 (AFCAT 02/2023) के लिए अधिसूचना जारी की है। भारतीय वायु सेना द्वारा फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अनुदान के लिए जुलाई 2024 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए यानि भारतीय वायु सेना AFCAT भर्ती 2023 के लिए एफकैट एप्लीकेशन फॉर्म 2023 आमंत्रित किये जाते हैं। कृपया ध्यान दें कि एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (फ्लाईंग ब्रांच) के लिए और मीटरोलॉजी एंट्री के लिए, पीसी (परमानेंट कमीशन)/ एसएससी (शॉर्ट सर्विस कमीशन) के अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए जाते हैं।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस AFCAT 2023 परीक्षा (इंडियन एयर फोर्स एफकैट रिक्रूटमेंट 2023) के लिए इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 01 जून 2023 से 30 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस AFCAT 2023 आवेदन पत्र से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत हैं।
एफकैट एप्लीकेशन फॉर्म 2023 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : भारतीय वायु सेना (इंडियन एयर फाॅर्स)।
- रिक्त पदों की संख्या : 276 पद.
- परीक्षा का नाम : एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 02/2023 (AFCAT 02/2023)।
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आवेदन करने की तिथि : 01 जून 2023 से 30 जून 2023 तक।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.indianairforce.nic.in
- नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।
भारतीय वायु सेना एफकैट वैकेंसी 2023 विवरण :
एंट्री का नाम | ब्रांच का नाम | रिक्त पद | वेतनमान (सैलरी) |
एफकैट एंट्री (Air Force Common Admission Test) | फ्लाइंग | 11 | ₹ 56100 – 110700/- (लेवल -10) |
ग्राउण्ड ड्यूटी (टेक्निकल) | 151 | ||
ग्राउण्ड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल) | 114 | ||
एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (NCC Special Entry) | फ्लाइंग | CDSE रिक्तियों में से 10% | |
कुल योग |
276 पद |
AFCAT 2023 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड :
भारतीय वायु सेना एफकैट भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता :
- फ्लाईंग ब्रांच के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक उत्तीर्ण तथा 10+2 / समकक्ष परीक्षा में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए : आवेदक को 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण या चार साल का स्नातक या प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर अथवा एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया की सेक्शन A & B परीक्षा में न्यूनतम 60% के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम / विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- NCC विशेष प्रवेश के लिए : एनसीसी एयर विंग डिवीज़न ’C’ सर्टिफिकेट और अन्य विवरण फ्लाइंग ब्रांच एलिजिबिलिटी के अनुसार होंगे।
- मीटरोलॉजी एंट्री के लिए : अभ्यर्थी को किसी भी विज्ञान स्ट्रीम/ गणित/ सांख्यिकी/ भूगोल/ कंप्यूटर अनुप्रयोग/ पर्यावरण विज्ञान/ अनुप्रयुक्त भौतिकी/ समुद्र विज्ञान/ मौसम विज्ञान/ कृषि मौसम विज्ञान/ पारिस्थितिकी और पर्यावरण/ भू भौतिकी/ पर्यावरण जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।
- कृपया, इसकी अधिक जानकारी के लिए निम्नवत आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा (01 जुलाई 2024 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 से कम तथा अधिकतम उम्र 24 एवं 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 02/2023 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को AFCAT 02/2023 के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग) से करना होगा। आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
आवेदन शुल्क विवरण | |
एफकैट एंट्री के लिए | ₹ 250/- |
एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए | कोई शुल्क नहीं |
भारतीय वायु सेना AFCAT भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 02/2023 के लिए एफकैट की ऑफिसियल वेबसाइट (https://afcat.cdac.in/AFCAT/) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में एफकैट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 फिल अप कर सकते है।
AFCAT 02/2023 आवेदन पत्र – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि : 01 जून 2023.
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2023.
भारतीय वायु सेना AFCAT भर्ती 2023 – महत्वपूर्ण लिंक्स :
Important Link Area | |
विस्तृत अधिसूचना लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | Free Job Alert |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : इंडियन एयर फाॅर्स में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि इस भारतीय वायु सेना एफकैट भर्ती 2023 (AFCAT Online Form 2023) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक AFCAT 02/2023 आवेदन फॉर्म फिल अप करें।