एमपी हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2022 – MPHC 123 सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 27 जनवरी 2022
MP High Court Civil Judge Bharti 2022 – मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (MPHC) ने व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ खंड (प्रवेश स्तर) परीक्षा- 2021 हेतु विज्ञापन जारी किया है। एमपीएचसी द्वारा एमपी हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2022 के लिए पात्र भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय सिविल न्यायाधीश भर्ती 2022 के अंतर्गत कुल 123 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं।
इच्छुक एवं अपेक्षित योग्यता वाले उम्मीदवार एमपीएचसी सिविल जज रिक्रूटमेंट 2022 के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट (www.mphc.gov.in) के माध्यम से 29 दिसंबर 2021 से 27 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।
एमपी हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय।
- विज्ञापन क्रमांक : 141/परीक्षा/ सी.जे./ 2021.
- रिक्तियों की संख्या : 123 पद।
- नौकरी का प्रकार : मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी।
- आवेदन की तिथि : 29 दिसंबर 2021 से 27 जनवरी 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.mphc.gov.in
- नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।
एमपी हाई कोर्ट सिविल जज वैकेंसी 2021 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या | वेतनमान |
सिविल न्यायाधीश (सिविल जज) वर्ग-2 | 123 | ₹ 27700 – 44770/- (प्रति माह) |
श्रेणी-वार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय सिविल जज रिक्ति 2021 विवरण :
श्रेणी का नाम | रिक्त पद |
अनारक्षित (UR) | 62 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 17 |
अनुसूचित जाति (SC) | 19 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 25 |
कुल योग | 123 पद |
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय सिविल न्यायाधीश भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
एमपी हाई कोर्ट सिविल जज जॉब्स के लिए शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक (LLB) उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा (01 जनवरी 2021 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को उच्चतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।
MPHC चयन प्रक्रिया : इस एमपीएचसी सिविल जज रिक्रूटमेंट 2022 में सिविल न्यायाधीश के पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : प्रत्येक आवेदकों को पोर्टल शुल्क सहित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग) अथवा एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से करना होगा। श्रेणी वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :
परीक्षा शुल्क विवरण | |
अनारक्षित एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 1,047.82/- |
मध्यप्रदेश राज्य के निवासी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 647.82/- |
एमपी हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2022 के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC) की अधिकृत वेबसाइट (www.mphc.gov.in) के माध्यम से अथवा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित दिनांकों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP High Court Civil Judge Bharti 2021-22 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि : 29 दिसंबर 2021.
- ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 27 जनवरी 2022.
- ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि : बाद में सधिसूचित की जाएगी।
- मुख्य परीक्षा की तिथि : बाद में सधिसूचित की जाएगी।
MP High Court Civil Judge Vacancy 2021-22 – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
अधिकृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active on 29.12.2021) |
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Group |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय सिविल न्यायाधीश भर्ती 2022 ( MP High Court Civil Judge Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। एमपी हाई कोर्ट भर्ती 2022 अधिक जानकारी के लिए कृपया, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट (www.mphc.gov.in) विजिट करें।