एम्स भोपाल नॉन फैकल्टी भर्ती 2023 | AIIMS Bhopal 233 स्टोर अटेंडेंट, स्टोर कीपर, एलडीसी एवं अन्य ग्रुप-C वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023

AIIMS Bhopal Non Faculty Bharti 2023 – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने विभिन्न गैर-संकाय (नॉन फैकल्टी) पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। कार्यकारी निदेशक, एम्स भोपाल द्वारा एम्स भोपाल नॉन फैकल्टी भर्ती 2023 के लिए योग्य भारतीय नागरिक और भारत के प्रवासी नागरिक (ओसीआई) उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस एम्स भोपाल गैर-संकाय भर्ती 2023 के तहत 233 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें 40 पद ऑफिस/स्टोर अटेंडेंट, 85 पद स्टोर कीपर-कम-क्लर्क, 32 पद लोअर डिवीज़न क्लर्क, 34 पद स्टेनोग्राफर तथा अन्य ग्रुप-C के पद शामिल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एम्स भोपाल नॉन फैकल्टी वैकेंसी 2023 के लिए AIIMS, भोपाल की अधिकृत वेबसाइट (www.aiimsbhopal.edu.in) के माध्यम से 06 अक्टूबर 2023 से 30 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस एम्स भोपाल नॉन फैकल्टी रिक्रूटमेंट 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

एम्स भोपाल नॉन फैकल्टी भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • संस्था का नाम : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल।
  • विज्ञापन संख्या : ADM-2(3)/AIIMSBhopal/RC/2023/01.
  • रिक्तियों की संख्या : 100 पद।
  • नौकरी का प्रकार : एम्स जॉब्स | सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स
  • आवेदन की तारीख : 06 अक्टूबर 2023 से 30 अक्टूबर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • अधिकृत वेबसाइट : www.aiimsbhopal.edu.in
  • नौकरी का स्थान : भोपाल, मध्य प्रदेश।

पद-वार एम्स भोपाल नॉन फैकल्टी वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद
वेतनमान
ऑफिस/स्टोर अटेंडेंट 40 लेवल-1
स्टोर कीपर-कम-क्लर्क 85 लेवल-2
लोअर डिवीज़न क्लर्क (LDC) 32
ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) 16
जूनियर वार्डन (हाउस कीपर) 10
डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट्स 08
स्टेनोग्राफर 34 लेवल-4
सोशल वर्कर 02
अपर डिवीज़न क्लर्क (UDC) 02
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-A 02
जूनियर स्केल स्टेनो (हिन्दी) 01
सिक्योरिटी-कम-फायर जमादार 01
कुल योग 233 पद

AIIMS Bhopal Non Faculty Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान से 10 वीं/ 12 वीं/ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। पद-वार शैक्षिक अर्हता के लिए निम्नवत दिए गए आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आयु सीमा (30 अक्टूबर 2023 को) : उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले अधिकृत विज्ञापन अवश्य देखें।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक (भारतीय) होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस एम्स भोपाल नॉन फैकल्टी रिक्रूटमेंट 2023 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। कोटि-वार आवेदन शुल्क निम्नवत है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए : ₹ 1200/-
एससी / एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए : ₹ 600/-

एम्स भोपाल गैर-संकाय भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एम्स भोपाल नॉन फैकल्टी भर्ती 2023 हेतु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट (www.aiimsbhopal.edu.in) के माध्यम से या फिर निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS Bhopal Non-Faculty Various Posts Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 06 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 अक्टूबर 2023.

AIIMS Bhopal Non Faculty Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी अपडेट हेतु टेलीग्राम चैनल फॉलो करें Telegram Channel
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : एम्स भोपाल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस एम्स भोपाल गैर-संकाय भर्ती 2023 ( AIIMS Bhopal Non Faculty Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status