एमपी नेत्र सहायक भर्ती 2023 – NHM 92 संविदा नेत्र सहायक वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 14 नवम्बर 2023

NHM MP Netra Sahayak Bharti 2023 – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के अंतर्गत संविदा नेत्र सहायक के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। विभाग द्वारा एमपी नेत्र सहायक भर्ती 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस एमपी एनएचएम नेत्र सहायक भर्ती 2023 के तहत कुल 92 रिक्तियां प्रकशित की गयी हैं।

इच्छुक एवं सुयोग्य उम्मीदवार इस एमपी ऑफथेल्मिक असिस्टेंट वैकेंसी 2023 हेतु एमपी ऑनलाइन के वेब पोर्टल (www.mponline.gov.in) के माध्यम से 17 अक्टूबर 2023 से 14 नवम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मध्य प्रदेश संविदा नेत्र सहायक भर्ती 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

एमपी नेत्र सहायक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन।
  • मिशन का नाम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश।
  • विज्ञापन संख्या : रा.स्वा.मि. /मा संसा./2023/ 166697.
  • कुल पदों की संख्या : 92 पद।
  • नौकरी का प्रकार : मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 17 अक्टूबर 2023 से 14 नवम्बर 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.nhmmp.gov.in
  • नौकरी का स्थान : मध्य प्रदेश।

एमपी नेत्र सहायक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद
मासिक मानदेय
संविदा नेत्र सहायक 92 ₹ 25300/-

श्रेणी-वार एमपी एनएचएम नेत्र सहायक रिक्ति 2023 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्तियों की संख्या
GEN 26
EWS 09
OBC 25
SC 14
ST 18
कुल योग 92 पद

NHM MP Netra Sahayak Bharti 2023 के लिए पात्रता मापदंड :

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को 10+2 (फिजिक्स, केमिस्ट्री & बायोलॉजी/ मैथमेटिक्स) उत्तीर्ण तथा उसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑफथेल्मिक टेक्नोलॉजी में 2 वर्षीय डिप्लोमा और मध्यप्रदेश पैरामेडिकल कॉउन्सिल का वैध पंजीयन होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2023 को) : आवेदक की आयु 21 से 43 वर्ष के बीच होना चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

राष्ट्रीयता : आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस मध्य प्रदेश संविदा नेत्र सहायक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, काउंसिलिंग और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

एमपी एनएचएम नेत्र सहायक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एमपी नेत्र सहायक भर्ती 2023 के लिए एमपी ऑनलाइन के वेब पोर्टल (www.mponline.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

NHM MP Ophthalmic Assistant Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 17 अक्टूबर 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 नवम्बर 2023.

NHM MP Netra Sahayak Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक Rojgar Result
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में संविदा नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जा रहा है कि एमपी एनएचएम नेत्र सहायक भर्ती 2023 ( NHM MP Netra Sahayak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया इत्यादि) को आधिकारिक विज्ञापन को डाउनलोड कर पूरी डिटेल का सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अभ्यर्थी अन्य आवश्यक सूचना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश की वेबसाइट (www.nhmmp.gov.in) के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status