इलाहाबाद छावनी परिषद भर्ती 2023 – 12 जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट टीचर एवं जूनियर इंजीनियर वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 12 फरवरी 2023

Allahabad Chhawani Parishad Bharti 2023 – इलाहाबाद छावनी परिषद (ACB) ने जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट टीचर एवं जूनियर इंजीनियर के पदों पर सीधी भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। इलाहाबाद कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा इलाहाबाद छावनी परिषद भर्ती 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस इलाहाबाद कैंटोनमेंट बोर्ड भर्ती 2023 के तहत कुल 12 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थी इलाहाबाद कैंटोनमेंट बोर्ड रिक्रूटमेंट 2023 के लिए इलाहाबाद छावनी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.allahabad.cantt.gov.in) के माध्यम से 13 जनवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस इलाहाबाद छावनी परिषद वैकेंसी 2023 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे जैसे रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

इलाहाबाद छावनी परिषद भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • छावनी बोर्ड का नाम : इलाहाबाद छावनी परिषद।
  • मंत्रालय का नाम : रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार।
  • अधिसूचना संख्या : उल्लेखित नहीं है।
  • रिक्त पदों की संख्या : 12 पद।
  • नौकरी का प्रकार : यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 13 जनवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.allahabad.cantt.gov.in
  • नौकरी का स्थान : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश।

पद-वार इलाहाबाद छावनी परिषद वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
जूनियर असिस्टेंट 06 ₹ 5200 – 20200/- GP ₹ 2000/- (लेवल-3)
असिस्टेंट टीचर 05 ₹ 9300 – 34800/- GP ₹ 4200/- (लेवल-6)
जूनियर इंजीनियर 01
कुल योग 12 पद

Allahabad Chhawani Parishad Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

इलाहाबाद छावनी बोर्ड नौकरी के लिए शैक्षणिक अर्हता :

  • जूनियर असिस्टेंट के लिए : किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण और DOECACC से मान्यता प्राप्त ट्रिपल सी (CCC) प्रमाणपत्र तथा अंग्रेजी में टाइपिंग 25 WPM तथा हिंदी में 30 WPM होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट टीचर के लिए :  किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री एवं टीईटी / सीटीईटी उत्तीर्ण तथा अभ्यर्थी के पास डीएलएड (बीटीसी)/ बी.एड./ डी.एड. में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर इंजीनियर के : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा।
  • इसकी विस्तृत डिटेल्स के लिए अधिकृत भर्ती अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा (12 फरवरी 2023 को) : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस इलाहाबाद कैंटोनमेंट बोर्ड भर्ती 2023 में उपर्युक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट (जूनियर असिस्टेंट के लिए) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है :

कैटेगरी आवेदन शुल्क
जनरल/ अनारक्षित श्रेणी के लिए ₹ 1000/-
भूतपूर्व सैनिक / विभागीय उम्मीदवार (UR/OBC/SC) के लिए ₹ 800/-
ओबीसी श्रेणी के लिए ₹ 500/-
एससी/ एसटी अभ्यर्थियों के लिए : ₹ 300/-
पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए Nill

इलाहाबाद कैंटोनमेंट बोर्ड भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस इलाहाबाद छावनी परिषद भर्ती 2023 हेतु छावनी परिषद, इलाहाबाद की अधिकृत वेबसाइट (www.allahabad.cantt.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Allahabad Cantonment Board Bharti 2022-23 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 13 जनवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 फरवरी 2023.

Allahabad Chhawani Parishad Vacancy 2023 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
अधिकृत रोजगार सूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert Hindi
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
लेटेस्ट सरकारी नौकरी लिंक Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश इलाहाबाद छावनी परिषद में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस इलाहाबाद कैंटोनमेंट बोर्ड रिक्रूटमेंट 2023 ( Allahabad Chhawani Parishad Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का अधिकृत भर्ती अधिसूचना के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ पुष्टि कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। छावनी परिषद भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए कृपया, इलाहाबाद कैंटोनमेंट बोर्ड, उत्तर प्रदेश की अधिकृत वेबसाइट (www.allahabad.cantt.gov.in) विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status