दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023 – SCR 4103 एक्ट अप्रेंटिस वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 29 जनवरी 2023

Dakshin Madhya Railway Apprentice Bharti 2023 – दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने अपरेंटिस एक्ट-1961 एवं अपरेंटिस नियम-1962 के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस के रूप में चयन हेतु अधिसूचना जारी की है। एससीआर द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस एससीआर अप्रेंटिस भर्ती 2023 के तहत कुल 4103 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिनमें निम्नलिखित ट्रेडों के पद शामिल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस साउथ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए एससीआर की आधिकारिक वेबसाइट (www.scr.indianrailways.gov.in) के माध्यम से 30 दिसम्बर 2022 से 29 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस साउथ सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस वैकेंसी 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : भारतीय रेलवे (Indian Railway)।
  • मंडल का नाम : दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद।
  • अधिसूचना क्रमांक : SCR/P-HQ/RRC/111/Act. App/2022.
  • रिक्तियों की संख्या : 4103 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | रेलवे जॉब्स
  • आवेदन की तिथि : 30 दिसम्बर 2022 से 29 जनवरी 2023 तक।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.scr.indianrailways.gov.in
  • नौकरी का स्थान : तेलंगाना एवं अन्य राज्य।

दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस वैकेंसी 2023 विवरण :

पोस्ट का नाम रिक्त पद वेतनमान (Stipend)
एक्ट अप्रेंटिस 4103 एक्ट अप्रेंटिसशिप के नियमानुसार

ट्रेड-वाइज साउथ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस वैकेंसी 2023 विवरण :

ट्रेड का नाम रिक्त पद
AC मैकेनिक 250
कारपेंटर 18
डीजल मैकेनिक 531
इलेक्ट्रीशियन 1019
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 92
फिटर 1460
मशीनिस्ट 71
मिल राइट मेंटेनेंस (MWM) 24
मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस (MMTM) 05
पेंटर 80
वेल्डर 553
कुल योग 4103 पद

Dakshin Madhya Railway Apprentice Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 शिक्षा पद्धति के अधीन 10वीं (मैट्रिक) या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण तथा उसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सम्बंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टीफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु दिनांक 30 दिसम्बर 2022 को 15 वर्ष  से कम तथा 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : भारतीय।

चयन प्रक्रिया : इस साउथ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 में एक्ट अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक एवं आईटीआई में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी एवं  ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क (₹ 100/-) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और सभी महिला उम्मीदवारों द्वारा कोई शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

साउथ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023 हेतु एससीआर अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

South Central Railway Apprentice Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 30 दिसम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जनवरी 2023.
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 29 जनवरी 2023

Dakshin Madhya Railway Apprentice Vacancy 2023 – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विस्तृत विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक न्यू रजिस्ट्रेशन | लॉगिन करें
सरकारी रोजगार अपडेट के लिए रजिस्टर करें फ्री जॉब अलर्ट
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : भारतीय रेलवे में सरकारी अपरेंटिस नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस एससीआर अप्रेंटिस भर्ती 2023 ( Dakshin Madhya Railway Apprentice Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक SCR अप्रेंटिस भर्ती 2023 विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

1 thought on “दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2023 – SCR 4103 एक्ट अप्रेंटिस वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 29 जनवरी 2023”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status