असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 | 1283 सिपाही और फायरमैन पदों के लिए आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 मार्च 2020
Assam Police Constable Bharti 2020 – राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम सरकार (SLPRB) ने 1283 कांस्टेबल और फायरमैन पदों भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। असम पुलिस विभाग ने राज्य से विभिन्न जिलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इस असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 में उम्मीदवारों के चयन के लिए भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी असम पुलिस कांस्टेबल और फायरमैन भर्ती 2020 के लिए राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.slprbassam.in) के माध्यम से 25 फरवरी 2020 से 15 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस असम पुलिस सिपाही भर्ती 2020 से सम्बंधित जानकारी जैसे रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन का तरीका इत्यादि का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है।
असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : असम पुलिस (Assam Police)।
- विज्ञापन संख्या : SLPRB/REC/CONST (APRO & FES) /2018/188.
- रिक्तियों की संख्या : 1283 पोस्ट्स।
- पद का नाम : कांस्टेबल और फायरमैन।
- नौकरी का प्रकार : असम राज्य सरकारी नौकरी।
- आलेख की श्रेणी : पुलिस जॉब्स।
- आवेदन की तिथि : 25 फरवरी 2020 से 15 मार्च 2020 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.police.assam.gov.in OR www.slprbassam.in
- नौकरी का स्थान : असम।
पद-वार असम पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2020 विवरण :
पोस्ट का नाम | रिक्तियों की संख्या | वेतनमान (ग्रेड पे) |
असम पुलिस रेडियो संगठन | ||
पुलिस कांस्टेबल (संचार) | 402 | ₹ 6,200/ – प्रति माह |
पुलिस कांस्टेबल (UB) | 03 | ₹ 5,600/- प्रति माह |
पुलिस कांस्टेबल (मैसेंजर) | 07 | ₹ 5,000/- प्रति माह |
पुलिस कांस्टेबल (कारपेंटर) | 01 | |
आग और आपातकालीन सेवा | ||
उप-अधिकारी | 03 | ₹ 6,200/ – प्रति माह |
फायरमैन | 410 | ₹ 5,000/- प्रति माह |
आपातकालीन बचाव दल | 57 | |
कुल पद | 1283 पद |
असम पुलिस सिपाही भर्ती 2020 के लिए पात्रता मानदंड :
असम पुलिस कांस्टेबल शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल / परीक्षा बोर्ड से 10वीं, 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पद-वार शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विभागीय विज्ञापन देखें।
आयु सीमा (01 जनवरी 2020 को ) : आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभागीय नोटिफिकेशन देखें।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
असम पुलिस चयन प्रक्रिया : इस असम पुलिस सिपाही भर्ती 2020 में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक टेस्ट (PST), शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुक्ल नहीं है।
असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार असम पुलिस कांस्टेबल और फायरमैन भर्ती 2020 हेतु असम पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.slprbassam.in) के माध्यम से 25 फरवरी 2020 से 15 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Assam Police Constable Vacancy 2020 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 25 फरवरी 2020.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2020.
असम पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2020 – आवश्यक लिंक :
Important Links Area | |
आधिकारिक विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें (Active on 25.02.2020) |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | यहां क्लिक करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों जो असम के मूल निवासी है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि इस असम पुलिस सिपाही भर्ती 2020 (Assam Police Constable Bharti 2020) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का विभागीय विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।