असम वन विभाग भर्ती 2023 – SLPRB 2649 फॉरेस्ट गार्ड, फोरेस्टर, ड्राइवर और विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें। अंतिम तिथि 06 फरवरी 2023

Assam Van Vibhag Bharti 2023 – स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम गुवाहाटी ने असम वन विभाग के अन्तर्गत फॉरेस्ट गार्ड, फोरेस्टर, ड्राइवर और अन्य पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। एसएलपीआरबी द्वारा असम वन विभाग भर्ती 2023 हेतु योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। इस एसएलपीआरबी वन विभाग भर्ती 2023 के तहत कुल 2649 रिक्तियां विज्ञापित की गयीं है, जिनमें 1226 पद वन रक्षक, 264 पद फोरेस्टर ग्रेड-I, 142 पद ड्राइवर के लिए तथा शेष पद निम्नलिखित पोस्ट के लिए है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस असम फारेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2023 के लिए एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.slprbassam.in) के माध्यम से 23 जनवरी 2023 से 06 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस असम पुलिस वन विभाग भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों  की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया और इत्यादि निम्नवत है।

असम वन विभाग भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : वन विभाग, असम सरकार।
  • भर्ती बोर्ड का नाम : स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम गुवाहाटी।
  • विज्ञापन संख्या : SLPRB/ REC/FG-AFPF/605/2022/157.
  • रिक्तियों की संख्या : 2649 पोस्ट्स।
  • नौकरी का प्रकार : असम राज्य सरकारी नौकरी
  • आवेदन की तिथि : 23 जनवरी 2023 से 06 फरवरी 2023 तक।
  • आवेदन की तरीका : ऑनलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.forest.assam.gov.in
  • नौकरी का स्थान : असम।

पद-वार असम वन विभाग वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम पदों की संख्या वेतनमान
फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) 1226 ₹ 14000-60500 + GP ₹ 5600/-
फोरेस्टर (Forester Grade-I) 264 ₹ 14000-60500 + GP ₹ 6400/-
AFPF कांस्टेबल (AFPF Constable) 981 ₹ 14000-60500 + GP ₹ 5600/-
ड्राइवर कांस्टेबल (Driver Constable) 36
ड्राइवर (Driver) 142 ₹ 14000-60500 + GP ₹ 5200/-
कुल योग
2649 पद

 

Assam Van Vibhag Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

असम फारेस्ट डिपार्टमेंट जॉब्स के लिए  शैक्षणिक अर्हता :

  • फारेस्ट गार्ड के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद से उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • फोरेस्टर के लिए : अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा समकक्ष घोषित की गई कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • ड्राइवर के लिए : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से एचएसएलसी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और LMV या MMV या HMV के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

नोट : अन्य पदों की शैक्षणिक अर्हता के लिए स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी), असम गुवाहाटी द्वारा जारी किये गए आधिकारिक विज्ञापन को देखें।

आयु सीमा : 1 जनवरी, 2023 तक अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष (फॉरेस्टर ग्रेड-I, फॉरेस्ट गार्ड और ड्राइवर के लिए) तथा 18 से 25 वर्ष (AFPF कांस्टेबल और ड्राइवर कांस्टेबल के लिए) होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : असम पुलिस वन विभाग भर्ती 2023 में उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।चयन प्रक्रिया के अधिक विवरण के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा।

असम वन विभाग भर्ती 2023 के लिए कैसे आवेदन करें :

इच्छुक और उत्सुक उम्मीदवार इस असम फारेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2023 के लिए एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.slprbassam.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Assam Forest Department Bharti 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 23 जनवरी 2023.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 फरवरी 2023.

Assam Van Vibhag Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
आधिकारिक भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
नवीनतम सरकारी भर्ती लिंक RojgarResult

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है को सूचित किया जाता है कि इस असम वन विभाग फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 ( Assam Van Vibhag Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) की भलीभांति पुष्टि कर लें तथा उपर्युक्त आर्टिकल में दिए गए निर्देशों का पालन करें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status