यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 – 3544 पंचायत सहायक/ एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 02 फरवरी 2023

UP Panchayat Sahayak Bharti 2023 – उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने प्रदेश की सभी 58,189 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/ एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों पर नियुक्ति हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग द्वारा यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2023 के तहत कुल 3544 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है, जिन्हें पंचायत स्तर पर भरा जायेगा।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थी इस यूपी ग्राम पंचायत असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2023 के लिए निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से 17 जनवरी 2023 से 02 फरवरी 2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • विभाग का नाम : पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश।
  • विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 3544 पद।
  • नौकरी का प्रकार : संविदा जॉब्स | यूपी सरकारी नौकरी
  • आवेदन करने की अवधि : 17 जनवरी से 2 फरवरी 2023 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑफलाइन।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.panchayatiraj.up.nic.in
  • नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

यूपी पंचायत सहायक वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद मानदेय
पंचायत सहायक/ एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर 3544 ₹ 6000/- प्रति माह

UP Panchayat Sahayak Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक अर्हता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए तथा उम्मीदवार को सम्बंधित ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए जहां से वह आवेदन कर रहा है।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस यूपी ग्राम पंचायत असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2023 में उम्मीदवारों का चयन हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों के औसत के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें :

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 हेतु सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ निर्धारित आवेदन पत्र में निम्नलिखित दिनांकों में संबंधित ग्राम पंचायत या जिला विकास कार्यालय या जिला पंचायती राज कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2023 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारम्भिक तिथि: 17 जनवरी 2023.
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 02 फरवरी 2023.
  • ग्राम पंचायत में मेरिट सूची प्रकशित होने की तिथि : 09 से 16 फरवरी 2023.

UP Panchayat Sahayak Vacancy 2023 Application Form – आवश्यक लिंक :

Important Links Area
भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें
आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंक डाउनलोड करें
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए रजिस्टर करें Free Job Alert
सरकारी नौकरी डेली अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें
यहाँ नवीनतम सरकारी नौकरी देखें Rojgar Result

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे 12वीं पास बेरोजागर उम्मीदवार जो यूपी के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2023 ( UP Panchayat Sahayak Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत भर्ती अधिसूचना को डाउनलोड कर विवरणिका का अवलोकन भलीभांति कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए यूपी पंचायती राज विभाग भर्ती 2023 की ऑफिसियल वेबसाइट यानि www.panchayatiraj.up.nic.in को विजिट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status