भारत में कितने राज्य है? उनकी वर्तमान राजधानी एवं राजभाषा क्या है ?

Bharat Me Kitne Rajya Hai 2022 – आइये जानते है, कि भारत में कितने राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश है। यदि आप गूगल पर भारत में कितने राज्य है ये सर्च कर रहे तो आपको इस वेब पेज के जरिये समुचित जानकारी प्रदान की जा रही है।

दोस्तों क्या जानते है कि वर्तमान में इंडिया में कितने राज्य है और उनकी राजधानी एवं राजभाषा क्या है ? यदि आपको इन सभी प्रश्नों का उत्तर मालूम नहीं है तो कोई चिंता करने की जरुरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम इन सबके बारे में संक्षिप्त वर्णन करने वाले है कि भारत में कौन-2 से प्रदेश है और उनकी राजधानी क्या है।

भारत में कितने राज्य है ? | वर्तमान में इंडिया में कितने राज्य है ?

भारत देश राज्यों का एक संघ है। इसमें वर्तमान में 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं, जिनको जिलों और अन्य क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। जैसा की हम सभी जानते है, कि हमारे देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। इसलिए करीब 10 राज्यों में हिंदी भाषा और बाकि राज्यों में अलग-2 राजभाषा बोली जाती है। भारत का जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में द्वतीय स्थान है। नीचे दिए गए मानचित्र की सहायता से भी आप भारत में कुल कितने राज्य है और उनकी भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

भारत का मानचित्र

Bharat Me Kitne Rajya Hai 2022 :

भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया में 7वाँ स्थान है। हिंदुस्तान का भौगोलिक क्षेत्रफल बहुत अधिक होने के कारण अलग-अलग राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशो में विभाजित किया गया है। भारत के 28 राज्य, उनकी राजधानी एवं भाषा निम्नवत तालिका में दी गयीं है।

भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानी की सूची
क्रमांक राज्य का नाम राजधानी का नाम राजभाषा
1. आंध्र प्रदेश अमरावती तेलुगु
2. अरुणाचल प्रदेश ईटानगर अंग्रेज़ी
3. असम दिसपुर असमिया
4. बिहार पटना हिंदी
5. छत्तीसगढ़ रायपुर हिंदी
6. गोवा पणजी कोंकणी
7. गुजरात गांधी नगर गुजराती
8. हरियाणा चण्डीगढ़ हिंदी
9. हिमाचल प्रदेश शिमला हिंदी
10. झारखंड रांची हिंदी
11. कर्नाटक बेंगलुरू कन्नड़
12. केरल तिरुवनंतपुरम मलयालम
13. मध्य प्रदेश भोपाल हिंदी
14. महाराष्ट्र मुंबई मराठी
15. मणिपुर इम्फाल मणिपुरी
16. मेघालय शिलोंग अंग्रेज़ी
17. मिजोरम आइज़ोल मिजो, अंग्रेजी
18. नगालैंड कोहिमा अंग्रेज़ी
19. ओडिशा भुवनेश्वर ओडिया
20. पंजाब चण्डीगढ़ पंजाबी
21. राजस्थान जयपुर हिंदी
22. सिक्किम गैंगटोक अंग्रेज़ी
23. तमिलनाडु चेन्नई तामिल
24. तेलंगाना हैदराबाद तेलुगू, उर्दू
25. त्रिपुरा अगरतला कोकबोरोक (त्रिपुरी)
26. उत्तर प्रदेश लखनऊ हिंदी
27. उत्तराखंड देहरादून हिंदी
28. पश्चिम बंगाल कोलकाता हिंदी, उर्दू, संथाली,बंगाली

भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी की सूची :

क्रमांक केंद्र शासित प्रदेश का नाम राजधानी का नाम राजभाषा
1. अंडमान और नोकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर हिन्दी, अंग्रेजी
2. दिल्ली नई दिल्ली हिंदी
3. लक्षद्वीप कवरत्ती अंग्रेज़ी
4. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव दमन हिन्दी, गुजराती, कोंकणी
5. चण्डीगढ़ चण्डीगढ़ अंग्रेज़ी
6. पुदुचेरी पुडुचेरी तामिल
7. जम्मू और कश्मीर श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) और जम्मू (शीतकालीन) उर्दू, हिन्दी
8. लद्दाख लेह हिन्दी और अन्य भी

निष्कर्ष : उपर्युक्त लेख में इंडिया में वर्तमान में कितने राज्य है और उनकी राजधानी के बारे में बताया गया है। आशा करता हूँ कि आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी और भारत में कुल कितने राज्य है (Bharat Me Kitne Rajya Hai 2022) यह निश्चित रूप से समझ आ गया होगा। धन्यवाद !

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status