बिहार क्लर्क भर्ती 2022 – 492 लिपिक (LDC & UDC) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2022
Bihar Clerk Bharti 2022 – सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार ने विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालयों यथा-अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में लिपिकीय संवर्ग के मूल कोटि के निम्न वर्गीय लिपिक (LDC) तथा उच्च वर्गीय लिपिक (UDC) के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियोजन हेतु विज्ञापन जारी किया है। बिहार सरकार द्वारा बिहार क्लर्क भर्ती 2022 के लिए सेवानिवृत कर्मियों से विहित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बिहार लिपिक भर्ती 2022 के तहत कुल 492 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें 331 पद लोअर डिवीज़न क्लर्क तथा 161 पद अपर डिवीज़न क्लर्क के पद शामिल है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार क्लर्क रिक्रूटमेंट 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार लिपिकीय संवर्ग भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
बिहार क्लर्क भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना।
- विज्ञापन संख्या : 01 /2022 .
- रिक्त पदों की संख्या : 492 पद।
- नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी।
- आवेदन का तरीका : ऑफलाइन।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 सितम्बर 2022।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.state.bihar.gov.in
- नौकरी का स्थान : बिहार।
बिहार क्लर्क वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
निम्न वर्गीय लिपिक (LDC) | 331 | विभाग के नियमानुसार |
उच्च वर्गीय लिपिक (UDC) | 161 | |
कुल योग | 492 पद |
यह भी पढ़ें : बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 – 7692 क्लर्क, स्टेनोग्राफर एवं चपरासी वैकेंसी ताजा अपडेट।
Bihar Clerk Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
बिहार लिपिक नौकरी 2022 के लिए अर्हता :
- निम्न वर्गीय लिपिक (LDC) के लिए : बिहार सरकार के किसी भी विभाग से सेवानिवृत निम्न वर्गीय लिपिक।
- उच्च वर्गीय लिपिक (UDC) के लिए : बिहार सरकार के किसी भी विभाग से सेवानिवृत उच्च वर्गीय लिपिक।
उम्र सीमा : इस बिहार लिपिकीय संवर्ग भर्ती 2022 में चयन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक न हो।
राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस बिहार लिपिकीय संवर्ग भर्ती 2022 में उम्मीदवार का चयन कार्यानुभव के आधार पर किया जायेगा। इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन देखें।
आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
बिहार लिपिक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार क्लर्क भर्ती 2022 हेतु विभागीय वेबसाइट (https://state.bihar.gov.in/dst) पर उपलब्ध विहित प्रपत्र में स्वयं जाकर अथवा निबंधित डाक के माध्यम से बिहार विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, पटना के प्राप्ति शाखा में 30 सितम्बर 2022 शाम 6:00 तक जमा कर सकते है।
Bihar Lipik Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि : 10 सितंबर 2022.
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितम्बर 2022.
Bihar Clerk Vacancy 2022 Application Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
भर्ती विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
आवेदन पत्र लिंक | डाउनलोड करें |
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें | Google News |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सेवानिवृत बिहारी उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस बिहार क्लर्क रिक्रूटमेंट 2022 ( Bihar Clerk Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/ अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।