बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 – 7692 क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर एवं चपरासी वैकेंसी हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022

Bihar Civil Court Bharti 2022 – बिहार सिविल कोर्ट (बिहार जिला न्यायालय) ने बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों के लिए वर्ग -III/ समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती/ बहाली हेतु सार्वजनिक सूचना जारी की है। व्यवहार न्यायालय, पटना द्वारा बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी (नियुक्ति , प्रोन्नति, स्थानान्तरण एवं अन्य सेवा शर्तें ) नियमावली-2022 के परिप्रेक्ष्य में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस बिहार जिला न्यायालय भर्ती 2022 के तहत कुल 7692 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है, जिनमें क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर-सह-गवाही-लेखक एवं चपरासी/ अर्दली के पद शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार सिविल कोर्ट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए पटना व्यवहार न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.districts.ecourts.gov.in) के माध्यम से 20 सितम्बर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार सिविल कोर्ट बहाली 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :

  • न्यायालय का नाम : व्यवहार न्यायालय, पटना।
  • विज्ञापन संख्या : 01 – 04/2022.
  • रिक्त पदों की संख्या : 7692 पद।
  • नौकरी का प्रकार : बिहार सरकारी नौकरी
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन करने की अवधि : 20 सितम्बर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक।
  • आधिकारिक वेबसाइट : www.districts.ecourts.gov.in
  • नौकरी का स्थान : बिहार।

पद-वार बिहार सिविल कोर्ट वैकेंसी 2022 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान
क्लर्क 3325 ₹ 25500 – 81100/- (लेवल -4)
स्टेनोग्राफर 1562
कोर्ट रीडर-सह-गवाही-लेखक 1132
चपरासी/ अर्दली 1673 ₹ 18000 – 56900/- (लेवल -1)
कुल योग 7692 पद

Bihar Civil Court Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

बिहार सिविल कोर्ट नौकरी 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता :

  • क्लर्क/ स्टेनोग्राफर के लिए : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण और कंप्यूटर का ज्ञान।
  • स्टेनोग्राफर के लिए :  मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण, आशुलिपिक प्रमाण पत्र और कंप्यूटर टाइपिंग में प्रवीणता।
  • कोर्ट रीडर-सह-गवाही-लेखक के लिए : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण और अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग प्रमाण पत्र।
  • चपरासी के लिए : किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10 वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण।
  • शैक्षिक योग्यता की स्पष्ट जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन देखें।

आयु सीमा (01 सितम्बर 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष (चपरासी/ अर्दली के पोस्ट के लिए)/ 21 वर्ष (क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर पोस्ट के लिए) तथा अधिकतम उम्र 37 वर्ष (पुरुष के लिए) और 40 वर्ष (महिला के लिए) चाहिए।

राष्ट्रीयता :  उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस बिहार सिविल कोर्ट रिक्रूटमेंट 2022 में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट/ स्टेनोग्राफी टेस्ट तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार देय राशि निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम देय राशि
क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर पोस्ट के लिए
सामान्य, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए ₹ 800/-
एससी, एसटी और पीएच (दिव्यांग) के लिए ₹ 400/-
चपरासी/ अर्दली के पोस्ट के लिए
सामान्य, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए ₹ 600/-
एससी, एसटी और पीएच (दिव्यांग) के लिए ₹ 300/-

बिहार जिला न्यायालय भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 हेतु व्यवहार न्यायालय, पटना की आधिकारिक वेबसाइट (www.districts.ecourts.gov.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नवत प्रस्तावित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar District Court Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 20 सितम्बर 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर 2022.
  •  परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर 2022.

Bihar Civil Court Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :

Important Links Area
विज्ञापन डाउनलोड लिंक 01/2022 | 02/2022 | 03/2022 | 04/2022
भर्ती सूचना लिंक डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें (Active Now)
सरकारी रोजगार अलर्ट के लिए गूगल न्यूज़ फॉलो करें Google News
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें Telegram Channel
आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : बिहार सिविल कोर्ट में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे पात्र उम्मीदवार जो भारत के मूल निवासी है को सूचित किया जाता है कि इस बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती 2022 ( Bihar Civil Court Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी भर्ती अधिसूचना का अवलोकन/ अध्ययन भलीभांति कर लें और वैकेंसी नोटिस की शर्तों के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status