एम्स ऋषिकेश भर्ती 2022 – 33 ट्यूटर/ क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर (नर्सिंग) वैकेंसी रिक्रूटमेंट हेतु आवेदन करें। अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022
AIIMS Rishikesh Bharti 2022 – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश ने ट्यूटर/ क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर (नर्सिंग) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। एम्स ऋषिकेश द्वारा एम्स ऋषिकेश भर्ती 2022 के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस एम्स ऋषिकेश ट्यूटर भर्ती 2022 के तहत कुल 33 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एम्स ऋषिकेश रिक्रूटमेंट 2022 के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश की अधिकृत वेबसाइट (www.aiimsrishikesh.edu.in) के माध्यम से 01 सितम्बर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश भर्ती 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
एम्स ऋषिकेश भर्ती 2022 की जानकारी हिंदी में :
- संस्था का नाम : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश।
- भर्ती का नाम : एम्स ऋषिकेश ट्यूटर भर्ती 2022.
- विज्ञापन संख्या : 2022/099.
- रिक्तियों की कुल संख्या : 33 पद।
- नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स।
- आवेदन की तारीख : 01 सितम्बर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक।
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- अधिकृत वेबसाइट : www.aiimsrishikesh.edu.in
- नौकरी का स्थान : ऋषिकेश।
एम्स ऋषिकेश वैकेंसी 2022 विवरण :
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान | |
ट्यूटर/ क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर (नर्सिंग) | 33 | ₹ 15,600 – 39,100 + ग्रेड पे 5400/- (Level-10) |
श्रेणी-वार एम्स ऋषिकेश ट्यूटर वैकेंसी 2022 विवरण :
कैटेगरी | रिक्त पद |
UR | 15 |
OBC | 08 |
SC | 05 |
ST | 02 |
EWS | 03 |
कुल योग | 33 पद |
एम्स ऋषिकेश रिक्रूटमेंट 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
एम्स ऋषिकेश जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :
- ट्यूटर/ क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर (नर्सिंग) के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग अथवा सिस्टर ट्यूटर डिप्लोमा के साथ पंजीकृत नर्स और मिडवाइफ। अभ्यर्थी के पास शिक्षण संस्थान में 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
- अन्य पदों की शैक्षिक योग्यता के लिए आवेदन करने से पहले अधिकृत विज्ञापन को देखें।
आयु सीमा (15 अक्टूबर 2022 को) : एम्स ऋषिकेश ट्यूटर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
चयन प्रक्रिया : इस अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश भर्ती 2022 में उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार/ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। कोटि-वार आवेदन शुल्क निम्नवत है :
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
सामान्य / ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 2000/- |
एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए : | ₹ 1000/- |
विकलांग (PwBD) व्यक्ति के लिए : | कोई शुल्क नहीं |
एम्स ऋषिकेश भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स ऋषिकेश रिक्रूटमेंट 2022 हेतु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश की आधिकारिक वेबसाइट (www.aiimsrishikesh.edu.in) के माध्यम से अथवा निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Rishikesh Recruitment 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारम्भ तिथि : 01 सितम्बर 2022.
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 15 अक्टूबर 2022.
AIIMS Rishikesh Vacancy 2022 Online Form – आवश्यक लिंक्स :
Important Links Area | |
विस्तृत विज्ञापन लिंक | डाउनलोड करें |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | अप्लाई करें |
सरकारी नौकरी अलर्ट के लिए रजिस्टर करें | फ्री जॉब अलर्ट |
सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें | Telegram Channel |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | विजिट करें |
महत्वपूर्ण निर्देश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि इस अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश भर्ती 2022 ( AIIMS Rishikesh Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आधिकारिक विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्ययन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।